अमित शाह Exclusive Interview: अमेठी में हार के डर से वायनाड पहुंचे हैं राहुल गांधी

By संतोष ठाकुर | Published: April 7, 2019 11:24 AM2019-04-07T11:24:06+5:302019-04-07T11:24:06+5:30

Amit Shah Exclusive Interview: भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के दौरान अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच लोकमत समूह को साक्षात्कार दिया। इस दौरान उन्होंने लोकमत समूह के डिप्टी एडिटर संतोष ठाकुर द्वारा किए गए राहुल गांधी पर सवालों के जवाब कुछ इस अंदाज में दिए हैं। 

amit shah exclusive interview: bjp president attacks on rahul gandhi over wayanad lok sabha seat | अमित शाह Exclusive Interview: अमेठी में हार के डर से वायनाड पहुंचे हैं राहुल गांधी

अमित शाह Exclusive Interview: अमेठी में हार के डर से वायनाड पहुंचे हैं राहुल गांधी

Amit Shah Exclusive Interview: आम चुनाव 2019 की तपिश के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर से केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिए हैं. भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव के दौरान अपने व्यस्त दिनचर्या के बीच लोकमत समूह को साक्षात्कार दिया. इस दौरान उन्होंने लोकमत समूह के डिप्टी एडिटर संतोष ठाकुर द्वारा किए गए राहुल गांधी पर सवालों के जवाब कुछ इस अंदाज में दिए हैं. 

प्रश्न : क्या वजह है कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और अच्छे दिन की जगह  हिन्दुत्व और सॉफ्ट हिन्दुत्व की बात कर रही है। यह असर क्या राहुल गांधी या प्रियंका गांधी के मंदिर-मंदिर घूमने का असर है? या भाजपा को लगता है कि हिन्दुत्व ही ऐसा मुद्दा है जिस पर चुनाव जीता जा सकता  है?

उत्तर :  सबका साथ सबका विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जिसे आप सॉफ्ट हिन्दुत्व कहते हैं, दोनों ही एक हैं।  इसमें कोई अंतरविरोध नहीं है। जहां तक विकास का सवाल है तो हम देश के हर नागरिक का जीवन सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे 6 करोड़ लोगों को गैस के सिलेंडर दिए, 8 करोड़ लोगों को शौचालय दिया है, 2.5 करोड़ लोगों को घर दिए है, 2.35 करोड़ लोगों को बिजली दी है, 14 करोड़ लोगों को मुद्रा बैंक का लोन दिया है, देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य लाभ दिया है।  

इन सब विकास कार्यो में हमने लोगों के साथ मतभेद नहीं किया है। परंतु  कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी एजेंडे में लेकर आती है कि अफ्सा को हटा दें तो वहीं, उमर अब्दुल्ला कहते है कि कश्मीर में दूसरा प्रधानमंत्री होगा। और हम इसका विरोध कर रहे हैं। मैं मानता हूं यह विरोध जायज है क्योंकि इस देश में कभी दो प्रधानमंत्री नहीं हो सकते हैं। यह हम कभी नहीं होने देगें। इस देश की सेना के लिए अफ्सा को जब तक जरुरत है तब तक रखा जाएगा।

प्रश्न : आपने अभी पीएम किसान योजना शुरू की है जिसमें आपने बोला कि साल के 6000 रुपये हम किसानों को देगें। दूसरी ओर कांग्रेस ने बोला कि हम महीने के 6000 रुपये देंगे। कांग्रेस के इस ऐलान का क्या प्रभाव आप देखते हैं। इस योजना से किसान को सालाना  72000 रूपये मिलेंगे। क्या यह राशि देना संभव है या यह केवल चुनावी जुमला है?

उत्तर : वचन कौन देता है उस पर निर्भर करता है। जवाहरलाल नेहरु जी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, इंदिरा जी ने भी दिया, राजीव गांधी जी ने दिया, सोनिया जी ने दिया। अब राहुल जी दे रहे है। पांच पीढ़ी से तो वो हटा नहीं पाए। हमने पांच सालों के अंदर गरीबों के जीवन के अंदर बहुत बड़ा बदलाव किया है। और जनता जानती है कि कौन नारे दे रहा है और कौन काम कर रहा है। और इसलिए ही जनता का झुकाव नरेंद्र मोदी जी की तरफ है।

प्रश्न: उत्तर प्रदेश में आपने कहा कि 74 सीटें जीत रहे हैं. यह बताएं कि अमेठी जीत रहे हैं या रायबरेली जीत रहे हैं?

उत्तर : चुनाव जब चलता है तब इतनी जल्दी सीटों का आकलन नहीं होता है। मैंने  जो 74 सीटों की बात कही है वह हमारे पूर्व के दो चुनावों का प्रदर्शन और सरकार द्वारा किये गये कार्यो और नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर कहा है। वहीं सीटवार जब आगे माहौल साफ होगा तो पता चलेगा। लेकिन इस बार अमेठी सेफ नहीं है इसलिए राहुल जी वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रश्न : लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तो पिछली बार दो सीटों से चुनाव लड़े थे?

उत्तर : दोनों की कोई तुलना नहीं है। मोदी जी उत्तर प्रदेश में उत्साह बढ़े इसलिए दो जगह से चुनाव लड़े थे और परिणाम आपने देखा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 73 सीटों पर जीत दर्ज की। उन्होंने गुजरात में बडोदरा से भी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। लेकिन राहुल गांधी डर कर अमेठी की जगह दूसरी सीट पर गए हैं।

प्रश्न : भाजपा का कहना है कि अमेठी में आपने राहुल गांधी को घेर लिया है. क्या वायनाड में उनके खिलाफ ऐसा जोश व उत्साह भाजपा दिखाएगी.

उत्तर : जरूर दिखाएगें। हमारा साथी पक्ष वहां बैठा है। हम उनके खिलाफ वहां भी एक मजबूत लड़ाई लड़ेगें।

प्रश्न :  चुनाव में जिस तरह से राहुल गांधी ने आक्रमक रूप या अग्रेसन अपनाया हुआ है, उसे आप कैसे देखते हैं। वह चौकीदार चोर है का नारा लगाते हैं।  उन्होंने बोला कि धारा 370 भी रखेगें उसके अलावा राजद्रोह का कानून भी हटा देगें।

उत्तर : कांग्रेस पार्टी ने देशद्रोह का कानून बदलने और हटाने की इसलिए बात की है कि जेएनयू में जब देशद्रोह के नारे लगे ‘भारत तेरे टुकड़े होगें एक हजार’ तब राहुल गांधी उनके समर्थन में गए थे। इन नारों को लगाने वालों पर देशद्रोह की दफाएं लगी हैं। आज उनके समर्थन में कांग्रेस अपना चुनावी एजेंडा लेकर आई है।

Web Title: amit shah exclusive interview: bjp president attacks on rahul gandhi over wayanad lok sabha seat