लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Bareilly: 'पाकिस्तान पर गोले बरसाएगा यहां का कारखाना', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Updated: May 2, 2024 14:44 IST

Amit Shah In Bareilly: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अमित शाह ने बरेली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी 4 जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढो' यात्रा से इसका समापन होने वाला हैदो चरण के चुनाव में कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर भी नजर नहीं आ रही है, जबकि मोदी सेंचुरी मारकर आगे निकल गए हैं

Amit Shah In Bareilly: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। अमित शाह ने बरेली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढो' यात्रा से इसका समापन होने वाला है। दो चरण के चुनाव में कांग्रेस पार्टी दूरबीन लेकर भी नजर नहीं आ रही है, जबकि मोदी सेंचुरी मारकर आगे निकल गए हैं।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव, नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। ये चुनाव, देश के अर्थतंत्र को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। ये चुनाव, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। ये चुनाव, नक्सलवाद समाप्त करने का चुनाव है। उन्होंने आगे प्रदेश की पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में पूरे उत्तर प्रदेश में देशी कट्टे बनाने के कारखाने थे। आज कट्टों की जगह, उत्तर प्रदेश में तोप और मिसाइल बनाने का कारखाना लगा, जो पाकिस्तान पर गोले बरसाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां पर वाहन चोरी का कुटीर उद्योग चलता था, आज भाजपा के शासन में वाहन बनाने का फैक्ट्रियां लग रही हैं। यहां के बेरोजगार युवा चेन स्नेचिंग कर रहे थे, आज यूपी में मेडिकल डिवाइस बन रही हैं। अमित शाह ने कहा कि सपा के राज में पश्चिमी यूपी से पलायन होता था। योगी के राज में पलायन तो हो रहा है, लेकिन निर्दोष लोगों का नहीं, गुंडों का। 2010 और 2012 में बरेली में भीषण दंगे हुए, लेकिन कांग्रेस और सपा वाले बरेली वालों के साथ नहीं थे। 2017 में आपने भाजपा की सरकार बनाई और भाजपा ने योगी को मुख्यमंत्री बनाया। इतने कम समय के अंदर योगी ने यूपी को दंगामुक्त कर दिया।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiगुजरातकांग्रेसलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?