लाइव न्यूज़ :

सीएम पर्रिकर की बीमारी के कारण रद्द हुई अमित शाह और गोवा BJP नेताओं की बैठक

By भाषा | Updated: August 30, 2018 02:52 IST

बीजेपी प्रदेश इकाई के सूत्रों ने कहा कि माना जा रहा है कि बैठक इसलिए रद्द हो गई क्योंकि शाह ने राज्य कोर कमेटी को मिलने का समय नहीं दिया।

Open in App

पणजी, 30 अगस्त: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा करवाए जा रहे उपचार के मद्देनजर तटीय राज्य के नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए बीजेपी प्रमुख अमित शाह के साथ पार्टी के नेताओं की कल नयी दिल्ली में प्रस्तावित बैठक रद्द हो गई। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गोवा बीजेपी के महासचिव सदानंद तनावडे ने कहा कि बैठक रद्द हो गई है। उन्होंने इस संबंध में और जानकारी नहीं दी।

हालांकि बीजेपी प्रदेश इकाई के सूत्रों ने कहा कि माना जा रहा है कि बैठक इसलिए रद्द हो गई क्योंकि शाह ने राज्य कोर कमेटी को मिलने का समय नहीं दिया।

इलाज के लिए 23 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए पर्रिकर (62) के इलाज के लिए आज अमेरिका रवाना होने की संभावना है।

इससे पहले, केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने संवाददाताओं से यहां कहा था कि पर्रिकर के स्वास्थ्य को देखते हुए भाजपा की कोर कमेटी वैकल्पिक नेतृत्व व्यवस्था पर चर्चा के लिए शाह से मिलेगी।

इस बीच, गोवा में नेतृत्व बदलाव की अटकलों को विराम देने के प्रयास में मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज रात कहा कि पर्रिकर किसी को पदभार नहीं सौंपेंगे और वे अमेरिका से ही फाइलों को मंजूरी देते रहेंगे।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह