लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'भारत में मादक पदार्थों को आने भी नहीं देंगे और यहां से कहीं पर जाने भी नहीं देंगे'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2020 11:16 IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आज बिम्सटेक देशों के लिए नारकोटिक्स ड्रग्स जैसे संवेदनशील विषय पर 2 दिन का सम्मेलन आयोजित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देविगत 5 वर्षों में भारत में 1 लाख 89 हजार से अधिक नशीले पदार्थों के मामले दर्ज हुए हैं। भारत सरकार ने नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी को रोकने हेतु अंतराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित किया है।

दिल्ली में BIMSTEC देशों के लिए मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज आपको आश्वस्त करता हूं कि हम भारत में मादक पदार्थों को आने भी नहीं देंगे और भारत से कहीं पर जाने भी नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आज बिम्सटेक देशों के लिए नारकोटिक्स ड्रग्स जैसे संवेदनशील विषय पर 2 दिन का सम्मेलन आयोजित किया गया है। इन दो दिनों में इन विषयों से सबंधित सभी पहलुओं पर आप सभी के बीच विचार विमर्श होगा और कुछ निर्णय भी लिए जायेंगे।

भारत ने मादक पदार्थों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी है। हमने देश में नारकोटिक्स कंट्रोल के प्रति सख्ती के लिए कई कदम उठाये हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी UN और इंटरपोल के साथ भी अनेक कदम उठाये हैं। बिम्सटेक कॉन्फ्रेंस के साथ इस दिशा में ये एक नया कदम है।

BIMSTEC देशों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कही ये बातें  अब तक हमने जिस नीति या सोच के साथ मादक पदार्थों का सामना किया है, अब इस नई परिस्तिथि में वो नीतियां सफल हो पाएंगी, ये जरूरी नहीं है। हम सबको मिलकर कुछ ऐसे नए विचार करने पड़ेंगे, जिससे हम इस परिस्थिति से निपट सकें

भारत सरकार ने नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी को रोकने हेतु अंतराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित किया है। पिछले पांच वर्षों में भारत ने बांग्लादेश, श्रीलंका, इंडोनेशिया, सिंगापुर, म्यांमार और रूस के साथ नियमित द्विपक्षीय वार्ताओं को भी आयोजित किया है। 

विगत 5 वर्षों में भारत में 1 लाख 89 हजार से अधिक नशीले पदार्थों के मामले दर्ज हुए हैं, जिसमें 2 लाख 31 हजार 481 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ड्रग तस्करी में शामिल 1,503 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

टॅग्स :अमित शाहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी