लाइव न्यूज़ :

बिहार में सत्ता परिवर्तन की संभावना के बीच संभावित मुख्यमंत्री के नामों को लेकर कयासों का बाजार हुआ गरम, भाजपा में संघ बैकग्राउंड हो सकता है अहम

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2026 17:10 IST

सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार अपने राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से विस्तार से बातचीत करेंगे और उनकी राय भी जानेंगे। सूत्रों के अनुसार फिलहाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। जब तक वे औपचारिक रूप से राज्यसभा सांसद नहीं बन जाते, तब तक बिहार सरकार की कमान उनके हाथों में ही रहेगी।

Open in App

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। इसी को लेकर अब जदयू संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर नई रणनीति बनाने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार अपने राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर पार्टी के सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से विस्तार से बातचीत करेंगे और उनकी राय भी जानेंगे। सूत्रों के अनुसार फिलहाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे। जब तक वे औपचारिक रूप से राज्यसभा सांसद नहीं बन जाते, तब तक बिहार सरकार की कमान उनके हाथों में ही रहेगी।

सियासी गलियारे में चल रही चर्चा के अनुसार मुख्यमंत्री भाजपा के कोटे से अगर होता है तो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लिया जा रहा है। वे फिलहाल राज्य सरकार में दूसरे नंबर की स्थिति रखते हैं और उनके पास गृह विभाग की जिम्मेदारी भी है। हालांकि वह भाजपा में आयातित नेता के तौर पर जाने जाते हैं और बैकग्राउंड भी संघ का नहीं रहा है। इसके अलावे वह विवादों के घेरे में भी रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तो उनके इतिहास का पुरा पुलिंदा हीं खोलकर रख दिया था। एक और प्रमुख नाम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भी लिया जा रहा है। यादव बिरादरी से आने वाले नित्यानंद राय को अगर बिहार की कमान सौंपी जाती है तो इससे यादव मतदाताओं को भाजपा की ओर आकर्षित करने की रणनीति को बल मिल सकता है। 

वहीं, मुख्यमंत्री पद के लिए विजय कुमार सिन्हा का भी नाम सामने आ रहा है। अगड़ी जाति(भूमिहार) से आने वाले विजय कुमार सिन्हा की नजदीकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से रही है और संगठन के भीतर भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पार्टी इनके नाम पर भी विचार कर सकती है। भाजपा के संभावित चेहरों में एक नाम नीतीश मिश्रा का भी चर्चा में है। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के बेटे हैं और पिछली सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके है। नई सरकार में उन्हें मंत्री पद नहीं मिलने के बाद उनके नाम को लेकर अटकलें और तेज हो गई है। महिला चेहरे की बात करें तो खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का नाम भी संभावितों में लिया जा रहा है। वे युवा हैं और खेल की दुनिया में भी चर्चित हैं। अगर उनके नाम पर सहमति बनी तो बिहार को एक युवा, पढ़ी-लिखी और स्वच्छ छवि वाली महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है। 

वहीं, सीतामढ़ी जिले से आने वाली विधायक गायत्री देवी का नाम भी चर्चा में है। वे लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर विधायक बनी हैं। हालांकि भाजपा के द्वारा लिए जाने वाले फैसले अक्सर चौंकाने वाले होते हैं। इसके साथ हीं दीघा से भाजपा विधायक संजीव चौरसिया के नाम को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में तत्काल इसपर किसी प्रकार का दावा नहीं किया जा सकता है। 

इसके अलावा जदयू की ओर से अगर कोई मुख्यमंत्री बनता है तो ऐसी स्थिति में जदयू वरिष्ठ नेता एवं मंत्री विजय कुमार चौधरी का नाम लिया जा रहा है। विजय कुमार चौधरी कई विभागों के मंत्री रहने के साथ-साथ विधानसभा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। जदयू खेमे में एक और प्रमुख नाम मंत्री श्रवण कुमार का भी लिया जा रहा है। नालंदा जिले से आने वाले श्रवण कुमार लगातार चुनाव जीतते रहे हैं और उन्हें भी मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है। इस बीच राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा तेज है कि जदयू की ओर से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला भी लिया जा सकता है। 

माना जा रहा है कि बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच पार्टी सत्ता में अपनी हिस्सेदारी को और मजबूत करने की कोशिश कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह बिहार की राजनीति में एक नया प्रयोग माना जाएगा। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का उपमुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसके अलावे बिहार में जदयू का नेतृत्व भी उन्हें सौंपा जा सकता है।

टॅग्स :Bihar BJPBihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?