लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत के करीबियों के घर आयकर विभाग का छापा

By विनीत कुमार | Updated: July 13, 2020 10:59 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों के घर आयकर विभाग का छापा उस समय हो रहा है जब राज्य में सियासी संकट चरम पर है और सचिन पायलट के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में सियासी संकट के बीच अशोक गहलोत के करीबियों के घर आयकर विभाग का छापाअशोक गहलोत की ओर से फिलहाल इस पर कोई बयान नहीं आया है, विधायक दल की हो रही है बैठक

सचिन पायलट के बगावती तेवर अख्तियार करने के बाद राजस्थान में सियासी जंग अब चरम पर है। कांग्रेस की ओर से देर रात तक राजस्थान में सरकार बचाने की जद्दोजहद जारी रही वहीं, दिल्ली में मौजूद सचिन पायलट भी अपने तेवर नरन करने के मूड में नहीं हैं। उनके बीजेपी में शामिल होने की अकटलें भी लग रही हैं। इन सबचे बीच आयकर विभाग की छापेमारी भी चल रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ के घर आयकर विभाग की सोमवार सुबह छापेमारी हुई है। राठौड़ कांग्रेस नेता हैं और राजीव अरोड़ भी राज्य कांग्रेस कार्यालय के एक सदस्य हैं।

दिलचस्प ये है कि यह छापेमारी तब हो रही है, जब अशोक गहलोत ने विधायक दल की जयपुर में बैठक बुलाई है। वहीं, डिप्टी सीएम सचिन पायलट बगावत पर उतर आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये छापेमारी जयपुर सहित कोटा, दिल्ली और मुंबई में भी हो रही है।

बता दें कि सचिन पायलट खुलकर गहलोत के विरोध में आ गए हैं। पायलट ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि कांग्रेस के 30 से अधिक विधायकों और कुछ निर्दलीय विधायकों द्वारा उन्हें समर्थन देने के वादे के बाद अशोक गहलोत सरकार अल्पमत में है। 

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने रविवार देर रात कहा था कि 109 विधायकों ने गहलोत सरकार का खुलकर समर्थन किया है। दूसरी ओर राजस्थान विधानसभा में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने, ‘आज यह संख्या और बढ़ेगी।’ उन्होंने कहा, ‘राज्य में कोई संकट या दिक्कत नहीं है।’ चौधरी ने कहा, ‘भाजपा के मंसूबे न तो राज्य में पूरे हुए हैं न होंगे।’ बता दें कि अभी 200 सदस्यों की विधानसभा में कांग्रेस के 107 और भाजपा के 72 विधायक हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतआयकर विभागकांग्रेससचिन पायलट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह