लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर की नाराजगी के बीच JDU ने नागरिकता संशोधन विधेयक का राज्य सभा में किया समर्थन, TRS का विरोध

By विनीत कुमार | Updated: December 11, 2019 14:32 IST

इससे पहले लोकसभा में भी जेडीयू के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस विधेयक का समर्थन किया था। हालांकि, प्रशांत किशोर ने अपनी नाराजगी जताई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू ने नागरिकता संशोधन विधेयक का राज्य सभा में किया समर्थनजेडीयू ने लोकसभा में भी किया था विधेयक का समर्थन लेकिन प्रशांत किशोर ने जताई थी नाराजगी

जेडीयू ने लोकसभा के बाद राज्य सभा में भी नागरिकता संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। वहीं, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) ने इस बिल का विरोध किया है। टीआरएस की ओर से के. केशव राव ने इस विधेयक को 'आइडिया ऑफ इंडिया' के खिलाफ बताया और सरकार से इसे वापस लेने को कहा।

बहरहाल, जेडीयू का राज्य सभा में बिल को मंजूरी देना दिलचस्प है। दरअसल इस विधेयक को लेकर जेडीयू के बीच से ही अलग-अलग सुर सुनने को मिले हैं। राज्य सभा में जेडीयू सासंत आरसीपी सिंह ने इस मुद्दे पर सरकार का समर्थन करते हुए कहा, 'हम विधेयक का समर्थन करते हैं। ये बिल बहुत स्पष्ट है। ये हमारे तीन पड़ोसी देशों से बाहर किये गये अल्पसंख्यकों को नागरिकता का अधिकार देता है लेकिन यहां हमारे मुस्लिम भाईयों को लेकर चर्चा की जा रही है।'

इससे पहले लोकसभा में भी जेडीयू के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने इस विधेयक का समर्थन किया था। इसी हफ्ते सोमवार को विधेयक पर लोकसभा में चर्चा में हिस्सा लेते हुए ललन सिंह ने कहा कि जदयू विधेयक का समर्थन इसलिए कर रही है क्योंकि यह धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ नहीं है।

प्रशांत किशोर पार्टी के स्टैंड से खुश नहीं!

हालांकि, लोकसभा में विधेयक के पास हो जाने के बाद जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि विधेयक लोगों से धर्म के आधार पर भेदभाव करता है। देर रात लोकसभा में विधेयक पर मतदान होने के बाद जब वह पारित हो गया तब किशोर ने ट्वीट किया कि विधेयक पार्टी के संविधान से मेल नहीं खाता।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'जदयू के नागरिकता संशोधन विधेयक को समर्थन देने से निराश हुआ। यह विधेयक नागरिकता के अधिकार से धर्म के आधार पर भेदभाव करता है। यह पार्टी के संविधान से मेल नहीं खाता जिसमें धर्मनिरपेक्ष शब्द पहले पन्ने पर तीन बार आता है। पार्टी का नेतृत्व गांधी के सिद्धांतों को मानने वाला है।' 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019जेडीयूराज्य सभासंसद शीतकालीन सत्रप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर