लाइव न्यूज़ :

नरसिंहानंद के 'पैगंबर' वाले बयान पर विवाद के बीच योगी आदित्यनाथ की बड़ी चेतावनी

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2024 16:30 IST

यूपी सीएम मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा, "यदि कोई व्यक्ति आस्था से छेड़छाड़ करता है, महापुरुषों, देवी-देवताओं, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करता है तो उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी, लेकिन सभी संप्रदायों, धर्मों के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा।"

Open in App
ठळक मुद्देCM योगी ने कहा- किसी भी धर्म या आस्था के संतों और पुजारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य हैउन्होंने कहा, इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगासीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए

लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ यति नरसिंहानंद की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी धर्म या आस्था के संतों और पुजारियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा।

हर आस्था और संप्रदाय का सम्मान किए जाने पर जोर देते हुए आदित्यनाथ ने कहा, "यदि कोई व्यक्ति आस्था से छेड़छाड़ करता है, महापुरुषों, देवी-देवताओं, संप्रदाय आदि की आस्था के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करता है तो उसे कानून के दायरे में लाया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी, लेकिन सभी संप्रदायों, धर्मों के लोगों को एक-दूसरे का सम्मान करना होगा।"

मुख्यमंत्री ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह बयान दिया। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि "विरोध के नाम पर अराजकता, तोड़फोड़ या आगजनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी" और जो कोई भी ऐसा करने की हिम्मत करेगा, उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।

यति नरसिंहानंद की ‘पैगंबर मुहम्मद’ टिप्पणी विवाद

अपने विवादास्पद बयानों के लिए मशहूर गाजियाबाद के यति नरसिंहानंद ने हाल ही में पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद एक और बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन पुजारी के करीबी सहयोगियों ने कहा कि उन्हें गाजियाबाद में हिरासत में लिया गया है, एक दावा जिसकी यूपी पुलिस ने अभी तक पुष्टि नहीं की है।

इस बीच, कई मुस्लिम संगठनों और बसपा, नेशनल कॉन्फ्रेंस और समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दलों ने इस टिप्पणी को लेकर उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

आदित्यनाथ ने त्योहारी सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की

यूपी के मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि हर जिले और हर थाने को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आने वाले त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जाएं और किसी भी असामाजिक तत्व के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए