लाइव न्यूज़ :

कोरोना के कहर के बीच राजस्थान की कृषि मंडियों में हड़ताल 15 तक बढ़ी, जानिए आखिर क्यों हैं मंडी व्यापारी नाराज

By भाषा | Updated: May 11, 2020 13:16 IST

राजस्थान की कृषि मंडियों में 6 मई से जारी हड़ताल पांच दिन और 15 मई तक बढ़ गयी है। इस हड़ताल के कारण राज्य की 247 कृषि उपज मंडियां बंद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकृषि उपजों की खरीद-बिक्री पर दो प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क लगाने से नाराजगीमंडी व्यापारी छह मई से हड़ताल पर हैं, अब इसे 15 तारीख तक के लिए बढ़ाया गया है

जयपुर: कृषि उपजों की खरीद-बिक्री पर दो प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क लगाने के विरोध में राजस्थान की कृषि मंडियों में जारी हड़ताल पांच दिन और 15 मई तक बढ़ गयी है। इस शुल्क को वापस लेने की मांग को लेकर मंडी व्यापारी छह मई से हड़ताल पर हैं। राजस्थान खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष बाबू लाल गुप्ता ने कहा कि सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं किए जाने के कारण हमने हड़ताल फिलहाल 15 मई तक बढ़ा दी है।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में आगे का फैसला भी सरकार के रुख पर निर्भर करेगा। इस हड़ताल के कारण राज्य की 247 कृषि उपज मंडियां बंद हैं। गुप्ता के अनुसार संकट के इस समय में ऐसा शुल्क लगाना राज्य के खाद्य पदार्थ व्यापारियों के लिए घातक है। राजस्थान सरकार ने कृषक कल्याण कोष के लिए पैसा जुटाने के लिए राज्य के मंडियों में कृषि उपजों की खरीद-बिक्री पर दो प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क लगाने की घोषणा पांच मई को की।

अधिकारियों का कहना है कि शुल्क का भार किसानों एलवं व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा। प्रमुख शासन सचिव (कृषि) नरेशपाल गंगवार के अनुसार कृषि उपज मंडी में उपज की खरीद-बिक्री पर लगाए गए कृषक कल्याण शुल्क का भार किसानों और व्यापारियों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि पड़ोसी राज्यों में मंडी और विकास शुल्क मिलाकर अब भी राजस्थान से ज्यादा है। इस शुल्क से मिलने वाली राशि का पूरा उपयोग मात्र किसान कल्याण के लिए किया जाएगा। यह शुल्क किसानों से नहीं वसूला जाएगा।

राजस्थान में कोरोना का कहर भी जारी है। सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण 84 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितों की कुल संख्या 3,898 हो गयी है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 108 मौत हो चुकी हैं। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 57 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी