लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात, प्रभावित इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: May 25, 2020 18:29 IST

पश्चिम बंगाल में आए तुफान के बाद कई इलाक काफी बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, कुछ इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग को लेकर लगातार पांचवें दिन सोमवार को छिटपुट प्रदर्शन जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित कुछ इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग को लेकर लगातार पांचवें दिन सोमवार को छिटपुट प्रदर्शन जारी रहा।मांग को लेकर कुछ जगह गाड़ियों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से रास्ते में अवरोधक खड़े किये।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात प्रभावित कुछ इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग को लेकर लगातार पांचवें दिन सोमवार को छिटपुट प्रदर्शन जारी रहा जबकि राज्य के अन्य इलाकों में जनजीवन पटरी पर लौट आया है। कोलकाता के कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने उखड़े हुए पेड़ों से मार्ग बाधित किया और अपनी मांग को लेकर कुछ जगह गाड़ियों की आवाजाही रोकने के उद्देश्य से रास्ते में अवरोधक खड़े किये।

वहीं सेना और एनडीआरएफ की टीम ने राज्य आपदा मोचन बल के कर्मियों की सहायता से शहर की अंदरूनी सड़कों से उखड़े हुए पेड़ों को हटाने के काम में काफी प्रगति की है। दक्षिण कोलकाता के गारफा इलाके के नागरिकों ने बिजली की आपूर्ति बहाल किये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जबकि शहर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से के बेहला इलाके में लोगों ने बढ़ती गर्मी के बीच पानी के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। गरफा इलाके में रहने वाले बिकास पालित ने कहा, “बीते पांच दिनों से हमारे इलाके में बिजली नहीं है।

हमारे मोबाइल फोन बंद हो गए हैं और हमें कोई समाचार नहीं मिल रहा है।” पश्चिम बंगाल में अम्फान चक्रवात 20 मई को आया था और इससे 86 लोगों की जान चली गई थी। पश्चिम बंगाल सरकार के अनुरोध के कुछ घंटों बाद कोलकाता और पड़ोसी जिलों में शनिवार को सेना की तैनाती की गई थी। सरकार ने राज्य में आधारभूत ढांचे और आवश्यक सेवाओं को तत्काल बहाल करने के लिए सेना की मदद मांगी थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष रविवार को उत्तर 24 परगना जिले के साल्ट लेक इलाके स्थित अपने घर के पास की सड़क पर गिरे एक पेड़ को हटाते नजर आए थे।

वह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ गिरे हुए पेड़ को काटते दिखे। पेड़ गिरने की वजह से यातायात बाधित हो रहा था। घोष ने कहा, “राज्य में अम्फान तूफान आने के पांच दिन बाद भी सड़कें बाधित हैं। यहां रहने वालों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिये मैंने कुछ और लोगों के साथ मिलकर खुद ही इस पेड़ को हटाने का फैसला किया।” पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को प्रदेश में विद्युत वितरण के काम से जुड़ी दो संस्थाओं डब्ल्यूबीएसईडीसीएल और सीईएससी को चक्रवात प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल करने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा।

चक्रवात के कारण बिजली के खंभे उखड़ गए थे, ट्रांसफार्मरों को नुकसान पहुंचा और कई जगह पेड़ उखड़कर तारों पर गिर गए जिससे कोलकाता समेत राज्य के कई हिस्सों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई थी। दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों और मिदनापुर जिले के कुछ इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा भी अभी बहाल नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्थिति को “राष्ट्रीय आपदा से भी ज्यादा गंभीर ” बताया था और और इससे राज्य को एक लाख करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि चक्रवात की वजह से छह करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाताचक्रवाती तूफानचक्रवाती तूफान अम्फान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम