लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: सीएम योगी के कार्यालय के सामने आत्मदाह प्रयास करने वाली मां-बेटी में से मां की मौत

By भाषा | Updated: July 22, 2020 11:56 IST

लखनऊ में कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली मां-बेटी में से मां सफिया की मौत हो गई है। दोनों अमेठी से थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली मां-बेटी में से मां की मौतजमीन विवाद की सुनवाई नहीं होने से परेशान थे दोनों, 17 जुलाई को किया था आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ: जमीन विवाद की सुनवाई कथित रूप से न होने से परेशान हो कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के सामने बेटी के साथ आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की मौत हो गयी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे ने बुधवार को बताया कि सफिया (50) ने अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह पौने बारह बजे दम तोड़ दिया । उसकी बेटी का इलाज चल रहा है।

सफिया और उनकी बेटी ने 17 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था। अमेठी की रहने वाली मां-बेटी ने भूमि विवाद में कथित रूप से पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के विरोध में उक्त कदम उठाया था । लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पाण्डेय ने पिछले हफ्ते कहा था कि प्रथम दृष्टया यह घटना साजिश का हिस्सा नजर आती है।

उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों ने मां-बेटी को उकसाया था । इस प्रकरण में चार लोगों आस्मां, सुल्तान, ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष कदीर खान और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अनूप पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पाण्डेय ने दावा किया कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि दोनों महिलाएं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय जाकर अनूप पटेल से मिली थीं ।

कांग्रेस ने हालांकि आरोप लगाया कि पुलिस उसके नेताओं को फंसाने का प्रयास कर रही है । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुलिस कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता का नाम इसलिए इस घटना में खींच रही है ताकि प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था की स्थिति को छिपाया जा सके।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथअमेठीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप