लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी गायिका ने मणिपुर पर पीएम मोदी का समर्थन करते हुए कहा, "भारत को अपने नेता पर भरोसा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 11, 2023 08:45 IST

अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने मणिपुर विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने मणिपुर विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया समर्थन मिलबेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के लोगों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगेउन्होंने पीएम मोदी के समर्थन में मार्टिन लूथर किंग जूनियर के कथन 'लेट फ्रीडम रिंग' का हवाला दिया

वाशिंगटन डीसी: अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने मणिपुर विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया है। मिलबेन ने बीते गुरुवार को भारत की संसद में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास पर प्रधानमंत्री के दिये जवाब के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के लोगों के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर मैरी मिलबेन ने कहा कि भारत को अपने नेता पर भरोसा है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि विपक्ष बिना किसी तथ्य के जोर-जोर से नारे लगा रहा था। मिलबेन ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी पर भरोसा है और वह उनके लिए प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हुए मार्टिन लूथर किंग जूनियर के कथन 'लेट फ्रीडम रिंग' का भी हवाला दिया।

मैरी मिलबेन ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारत को अपने नेता पर भरोसा है। मणिपुर की माताओं, बेटियों और महिलाओं को न्याय मिलेगा और पीएम मोदी हमेशा आपकी आजादी के लिए लड़ेंगे। एक पार्टी जो सांस्कृतिक विरासत का अपमान करती है, बच्चों को अपने देश का राष्ट्रगान गाने के अधिकार से वंचित करती है और विदेश में अपने देश को अपमानित करती है, यह नेतृत्व नहीं है। यह सिद्धांतहीन है।"

मालूम हो कि इसी साल जून में मिलबेन ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात की थी। इतना ही नहीं मिलबेन ने वाशिंगटन डीसी स्थित रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारत का राष्ट्रगान भी गाया था, जहां पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मैरी ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया था और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए इस बात पर जोर दिया कि राज्य और केंद्र सरकार मणिपुर में शांति बहाल करने के लिए काम कर रही हैं और महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा, "महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध बेहद गंभीर और अक्षम्य हैं। दोषियों को सजा दिलाना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है और सरकार उस दिशा में काम कर रही है।" प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश मणिपुर के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा, "मैं मणिपुर की महिलाओं और बेटियों सहित मणिपुर के लोगों को बताना चाहता हूं कि देश आपके साथ है।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुरकांग्रेसलोकसभा संसद बिलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर