लाइव न्यूज़ :

बिहार: अनाथ दिव्यांग बच्चे का सहारा बना अमेरिकी डॉक्टर परिवार, कहा-लड़के को गोद लेकर करेंगे अच्छा पालन पोषण

By आजाद खान | Updated: December 3, 2022 12:48 IST

बताया जाता है कि दिसंबर 2019 की ठिठुरती ठंड में किसी मां ने एक बच्चे को बीच सड़क पर छोड़ कर चली गई थी। ऐसे में एक निजी संस्था ने उसका पालन पोषण किया था और अब उसे एक अमेरिकी डॉक्टर परिवार ने गोद ले लिया है जो उसे अपने साथ अमेरिका लेकर जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत आए एक अमेरिकी डॉक्टर परिवार ने एक बच्चे को गोद लिया है। यह बच्चा अनाथ है जिसका एक हाथ नहीं है और उसका होंठ पहले से कटा हुआ है। बच्चे को गोद लेने के बाद अमेरिकी डॉक्टर और उसकी पत्नी काफी खुश है।

पटना:बिहार के पटना में एक दिव्यांग बच्चे को एक अमेरिकी डॉक्टर ने गोद लिया है। ऐसे में अब यह बच्चा अमेरिका जाएगा और उसका अच्छे से पालन पोषण होगा। 

दरअसल, तीन साल पहले इस बच्चे को उनकी मां ने सड़क पर छोड़ दिया था जिसके बाद से वह एक निजी संस्था में रह रहा था। ऐसे में अब जब उसे एक अमेरिकी परिवार ने गोद ले लिया है, अब वह अमेरिका जाएगा और वहां आगे की जिंदगी बिताएगा। 

क्या है पूरा मामला

यह मामला बिहार के पटना से सटे दानापुर का है जहां से इस बच्चे को गोद लिया गया है। दरअसल, दिसंबर 2019 की ठिठुरती ठंड में एक मां ने एक दिव्यांग नवजात को बीच सड़क पर छोड़ कर चली गई थी जिसके बाद बच्चा एक निजी संस्था में रह रहा था। ऐसे में अमेरिका से भारत घूमने आए डॉक्टर कर्निल रे मिलर और उनकी पत्नी कैथरिन सुलिवान ने इस बच्चे को गोद लेने की बात कही थी। इसके लिए इन लोगों ने ऑनलाइन आवेदन भी किया था जिसकी कानून प्रक्रिया अब पूरी हो गई है और अब बच्चा उनके साथ अमेरिका जाएगा। 

इस दिव्यांग बच्चे का नाम अर्जित है जिसका एक हाथ नहीं है और उसका होंठ भी पहले से कटा हुआ है। ऐसे में अर्जित को गोद लेने के बाद अमेरिकी डॉक्टर ने कहा, "हमें इसकी बहुत खुशी है। मैं अभी कुछ ज्यादा नहीं कह सकता लेकिन हम इसको अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा देंगे। हम इसे हमारे अन्य बच्चों जैसे ही रखेंगे।"

मामले में दानापुर के एसडीओ ने क्या कहा

अर्जित को अमेरिकी डॉक्टर द्वारा गोद लेने की कानून प्रक्रिया पूरी होने पर दानापुर के एसडीओ प्रदीप कुमार ने उन्हें बच्चे को सौंप दिया है। इस गोद लेने की प्रक्रिया पर बोलते हुए प्रदीप कुमार ने कहा कि उनके आईएस बनने के बाद यह एक पहला मौका है जब वे किसी बच्चे को गोद दिलवा रहे है। उन्होंने इसे अपने जीनव का सबसे सुखद पल बताया है। 

अर्जित को गोद लेने पर अमेरिकी डॉक्टर की पत्नी कैथरिन भी काफी खुश है। इस पर बोलते हुए कैथरिन ने कहा है उसे काफी खुशी है कि उसने इसे गोद लिया है। कैथरिन ने आगे कहा कि उसके परिवार में पहले से तीन बच्चे है, ऐसे में उसके परिवार में अर्जित चौथा बच्चा है। 

टॅग्स :बिहारUSAडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos