वीडियो: युद्ध अभ्यास के दौरान अमेरिकी आर्मी ने बजाया भारत का राष्ट्रगान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 19, 2019 09:09 AM2019-09-19T09:09:57+5:302019-09-19T09:09:57+5:30

यह सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यासों में से एक है। भारत एवं अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह अभ्यास महत्वपूर्ण है।  

American Army band playing Indian National Anthem during the Exercise Yudh Abhyas 2019 at Joint Base Lewis McChord | वीडियो: युद्ध अभ्यास के दौरान अमेरिकी आर्मी ने बजाया भारत का राष्ट्रगान

वीडियो: युद्ध अभ्यास के दौरान अमेरिकी आर्मी ने बजाया भारत का राष्ट्रगान

भारत और अमेरिका की सेनाओं ने वाशिंगटन में हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी आर्मी ने भारत का राष्ट्रगान बजाया। संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2019’ की शुरुआत ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में पांच सितंबर से हुई थी। यह अभ्यास 18 सितंबर तक जारी रहा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘युद्ध अभ्यास 2019’ के समापन के दिन अमेरिकी आर्मी बैंड ने राष्ट्रगान बजाया। बता दें कि यह सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यासों में से एक है। भारत एवं अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह अभ्यास महत्वपूर्ण है।  


युद्ध अभ्यास 2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास का 15वां संस्करण है। दोनों देश इसका आयोजन वैकल्पिक आधार पर करते हैं। 

Web Title: American Army band playing Indian National Anthem during the Exercise Yudh Abhyas 2019 at Joint Base Lewis McChord

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे