लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत मिशन को झटका, एयर इंडिया की स्पेशल उड़ानों पर अमेरिका की रोक, भारत पर लगाए गंभीर आरोप

By विनीत कुमार | Updated: June 23, 2020 14:04 IST

भारत पर अमेरिका ने एविएशन से जुड़े समझौतों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए सभी स्पेशल फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि भारत की ओर से अनुचित नीति अपनाई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने भारत से सभी स्पेशल फ्लाइट्स पर लगाई रोक, लगाए गंभीर आरोपअमेरिका के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का आरोप- लोगों को वापस लाने के साथ-साथ एयर इंडिया टिकट भी बेच रही है

कोरोना संकट के बीच विदेश में फंसे भारतीयों को वंदे-भारत मिशन के जरिए देश लौटाने की भारत की कोशिशों को झटका लगा है। अमेरिकी सरकार ने दरअसल सोमवार को भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय उड़ानों पर रोक लगा दिया। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि भारत एविएशन से जुड़े समझौतों का उल्लंघन कर रहा है।

अमेरिका का आरोप है कि भारत की ओर से 'अनुचित और भेदभावपूर्ण' नीति अपनाई जा रही है। कोरोना संकट के बीच भारत ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू नहीं की हैं। भारत में भी अतरराष्ट्रीय उड़ानों के आने पर पाबंदी है। हालांकि, वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट्स जारी हैं।

अमेरिका का अपने एयरलाइंस के नुकसान का आरोप

अमेरिका के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने आरोप लगाया है कि भारत कोरोना संकट में फंसे अपने लोगों को लाने के लिए एयर इंडिया के प्लेन भेज रहा है लेकिन साथ ही एयर इंडिया टिकट भी बेच रही है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी एयरलाइंस के लिए भारत में रोक लगी हुई है और इससे अमेरिकी एयरलाइंस को कॉम्पिटीशन में नुकसान हो रहा है।

अमेरिका के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का आरोप है कि एयर इंडिया कोरोना वायरस से पहले की तुलना में 50% ज्यादा फ्लाइट्स के शेड्यूल का विज्ञापन कर रहा है। डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया कि ऐसा लग रहा है कि एयरलाइन अपने देश के लोगों की वापसी के नाम पर धोखा कर रही है। विभाग के अनुसार ये आदेश 30 दिनों में प्रभाव में आ जाएगा।

'हमसे रोक हटने के बाद करेंगे फिर से विचार'

विभाग की ओर से कहा गया कि भारतीय एयरलाइनों को चार्टर उड़ानों के संचालन से पहले प्राधिकरण के लिए डीओटी के पास आवेदन करना चाहिए ताकि यह उन्हें और अधिक बारीकी से जांच सके। भारत की ओर से अमेरिकी वाहनों पर प्रतिबंध हटाये जाने के बाद अमेरिका भी भारत से प्रतिबंध हटाने पर फिर से विचार करेगा।

गौरतलब है कि कुछ हफ्ते पहले अमेरिका ने चीन की एयरलाइंस पर भी रोक लगाई थी। बाद में 15 जून को दोनों देशों के बीच समझौता हुआ कि दोनों तरफ से हफ्ते में 4-4 फ्लाइट्स की इजाजत होगी।

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरसएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण