लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर उठा विवाद

By शीलेष शर्मा | Updated: November 13, 2020 19:21 IST

राहुल की योग्यता पर सवाल उठाते हुये राहुल को एक नर्वस और जुनून की कमी वाला नेता बताया है, यह टिप्पणी उस समय आयी है जब राहुल को पार्टी में उनके समर्थक फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की कोशिश में जुटे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के ऐसे सभी नेता राहुल के बचाव में उतर आये हैं, जबकि भाजपा इस टिप्पणी को लेकर हमलावर हो गयी है।सोशल मीडिया के ज़रिये यह साबित करने में जुट गये हैं कि भाजपा जो कुछ पूर्व में कहती रही वही बात अब ओबामा ने कही है।भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नक़वी ने राहुल का मज़ाक उड़ाते हुये कहा कि अब तक देश में राहुल की चर्चा थी।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी क़िताब " ए प्रॉमिस्ड लेण्ड " में दुनिया के दूसरे नेताओं के साथ साथ राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की है।

उन्होंने राहुल की योग्यता पर सवाल उठाते हुये राहुल को एक नर्वस और जुनून की कमी वाला नेता बताया है, यह टिप्पणी उस समय आयी है जब राहुल को पार्टी में उनके समर्थक फिर से पार्टी अध्यक्ष बनाने की कोशिश में जुटे हैं। कांग्रेस के ऐसे सभी नेता राहुल के बचाव में उतर आये हैं, जबकि भाजपा इस टिप्पणी को लेकर हमलावर हो गयी है।

संबित पात्रा, गिरिराज सिंह सहित दूसरे नेता सोशल मीडिया के ज़रिये यह साबित करने में जुट गये हैं कि भाजपा जो कुछ पूर्व में कहती रही वही बात अब ओबामा ने कही है। भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नक़वी ने राहुल का मज़ाक उड़ाते हुये कहा कि अब तक देश में राहुल की चर्चा थी लेकिन अब तो विदेश में भी उनकी योग्यता को लेकर चर्चे हो रहे हैं। 

भाजपा के साथ साथ कांग्रेस में एक वर्ग दबी ज़ुबान से ओबामा की टिप्पणी का समर्थन कर रहा है, ऐसे नेताओं में अधिकांश वही नेता शामिल हैं जिन्होंने सोनिया गाँधी को पत्र लिख कर पिछले दिनों  नेतृत्व की कार्य शैली पर सवाल उठाये थे। लेकिन पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने राहुल का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी व्यक्ति की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करती।

 उन्होंने कहा कि पूर्व में अमेरिकी सत्ता में बैठे राष्ट्रपति ने भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी  के बारे में अशोभनीय टिप्पणी की थी उस पर भी कांग्रेस ने टिप्पणी करना उचित नहीं समझा क्योंकि उनके लिये राष्ट्रीय हित ऐसी टिप्पणियों से ज्यादा महत्वपूर्ण थे।

पार्टी के दूसरे महासचिव तारिक़ अनवर ने कहा दो छोटी मुलाक़ातें किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व की परख के लिये पर्याप्त नहीं,ज ब ओबामा और राहुल की मुलाक़ात हुयी उस समय और आज के बीच लंबा अंतराल है अतः ओबामा की टिप्पणी वास्तविकता से परे है। 

  

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीबराक ओबामाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पजो बाइडनवाशिंगटनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुख्तार अब्बास नक़वीरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील