कर्नाटक में एम्बुलेंस चालक ने कोविड-19 मरीज से दुष्कर्म की कोशिश की, गिरफ्तार

By भाषा | Published: June 9, 2021 02:22 PM2021-06-09T14:22:17+5:302021-06-09T14:22:17+5:30

Ambulance driver tried to rape Kovid-19 patient in Karnataka, arrested | कर्नाटक में एम्बुलेंस चालक ने कोविड-19 मरीज से दुष्कर्म की कोशिश की, गिरफ्तार

कर्नाटक में एम्बुलेंस चालक ने कोविड-19 मरीज से दुष्कर्म की कोशिश की, गिरफ्तार

कलबुर्गी (कर्नाटक), नौ जून यहां एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 मरीज से कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में एक निजी एम्बुलेंस के चालक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मंगलवार रात गुलबर्ग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के हृदयरोग विभाग में घुस आया था, जहां 25 वर्षीय पीड़िता का इलाज चल रहा था। उसने वहां पीड़िता से दुष्कर्म की कोशिश की।

मरीज के चिल्लाने के बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ambulance driver tried to rape Kovid-19 patient in Karnataka, arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे