लाइव न्यूज़ :

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के सगाई समारोह में अंबानी परिवार ने जमकर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2023 13:36 IST

कारोबारी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरुवार को उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से सगाई की।

Open in App
ठळक मुद्देअनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रिंग सेरेमनी में अंबानी परिवार ने जमकर डांस किया।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं।राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं।

मुंबई: अरबपति मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरुवार को एंटीलिया में राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली। कपल के लिए पारंपरिक सगाई समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें कई रस्में की गईं। गोल धना गुजराती परंपरा में शादी से पहले का एक समारोह है, जो एक तरह की सगाई है। गोल का मतलब गुड़ होता है और धना का मतलब होता है धनिया के बीज। 

इन वस्तुओं को दूल्हे के घर पर वितरित किया जाता है जहां कार्यक्रम होता है। वहीं, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रिंग सेरेमनी में अंबानी परिवार ने जमकर डांस किया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वह गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं। 

उन्होंने आठ साल तक भरतनाट्यम में प्रशिक्षण लिया है और श्री निभा आर्ट्स की गुरु भावना ठाकर की शिष्या हैं। जून 2022 में अंबानी परिवार द्वारा जियो वर्ल्ड सेंटर में एक भव्य अरंगेत्रम समारोह की मेजबानी करने के बाद राधिका ने सुर्खियां बटोरी थी। 'अरंगेत्रम' एक तमिल शब्द है जिसका अर्थ औपचारिक प्रशिक्षण पूरा होने पर एक नर्तक द्वारा मंच पर चढ़ना है।

हाल ही में राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में जोड़े का पारंपरिक रोका समारोह था। अनंत ने जहां अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है, वहीं राधिका न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं। बताते चलें कि राधिका एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वहीं, अनंत अंबानी अपने भाई और बहन की तरह पिता मुकेश अंबानी के साथ कारोबार में जुटे हुए हैं। 

टॅग्स :मुकेश अंबानीरिलायंस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं