लाइव न्यूज़ :

अंबाला: पैदल बिहार जा रहे प्रवासी मजदूर को कार ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

By भाषा | Updated: May 12, 2020 12:42 IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन संकट में सबसे ज्यादा प्रभावित प्रवासी मजदूर ही हुए हैं. रोजगार खत्म होने के चलते मजदूर पैदल ही अपने घरों की लौट रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमजदूरों ने बताया कि उनके फैक्टरी मालिक ने काम से निकाल दिया था जिसेक बाद वे पैदल बिहार की ओर निकल पड़ेभारतीय रेल ने प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू की है

अंबाला छावनी क्षेत्र के निकट मंगलवार (12 मई) को अंबाला-जगाधरी राजमार्ग पर एक कार की चपेट में आने से पैदल ही बिहार जा रहे एक श्रमिक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रवासी श्रमिकों के एक समूह ने पुलिस को बताया कि वे सभी पंजाब के लुधियाना शहर से पैदल ही बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे और इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि कार का चालक घटना के बाद कार समेत फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उन्हें वाहन के बारे में जानकारी मिली है और चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 25 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है जबकि अन्य घायल श्रमिक को अंबाला छावनी के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस समूह में चल रहे एक श्रमिक ने बताया कि करीब 12 लोगों ने दो दिन पहले लुधियाना से पैदल ही यात्रा शुरू की थी क्योंकि वे रेलवे की विशेष ट्रेन के लिए पंजीकरण नहीं करा पाए थे। घर जाने की इच्छा रखने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रेलवे कई स्थानों से ‘श्रमिक’ ट्रेनें चला रहा है।

श्रमिकों में से एक ने बताया कि वे सभी एक फैक्टरी में काम करते थे लेकिन मालिक ने उन्हें काम से निकाल दिया जिसके बाद उनके पास खाने और रहने का बंदोबस्त नहीं हो सका तो वे पैदल ही बिहार के लिए निकल गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा जाएगा। श्रमिक के परिवार को इस संबंध में सूचना दी जा रही है। 

टॅग्स :प्रवासी मजदूरकोरोना वायरस लॉकडाउनहरियाणाअंबालाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos