लाइव न्यूज़ :

सूडान में भारतीय वायुसेना का कमाल, अंधेरे में विमान उतारकर 121 लोगों को सुरक्षित बचाया

By अंजली चौहान | Updated: April 29, 2023 09:47 IST

सूडान में भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देऑपरेशन कावेरी के तहत 121 लोगों को बचाया गयासंकट ग्रस्त सूडान से सुरक्षित निकाले जा रहे भारतीय वायुसेना द्वारा अंधेरे में विमान उतार लोगों को बचाया गया

खार्तूम: सूडान में छिड़ी जंग के कारण भारतीयों को ऑपरेशन कावेरी के तहत निकालने का काम जारी है। भारत सरकार अपने नागरिकों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर जुटी हुई है।

इस बीच भारतीय वायु सेना ने साहस दिखाते हुए एक छोटी हवाई पट्टी पर अंधेरे में विमान उतारकर 121 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। भारतीय नागरिकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल थी जिन्हें सुरक्षित लाया गया। 

इस ऑपरेशन के बाद वायुसेना के साहस की हर तरफ तारीफ हो रही है। गौरतलब है कि संकटग्रस्त सूडान की राजधानी खार्तूम से करीब 40 किलोमीटर दूर वाडी सैय्यिदना के पास 121 भारतीय फंसे हुए थे।

इन भारतीयों को निकालने के लिए वायुसेना के सी-130 जे जैसे भारी भरकम विमान को ऑपरेशन में लगाया गया था। ऐसे में इलाके में स्थित एक छोटी हवाई पट्टी पर जहां रात के समय लाइट की सुविधा भी नहीं थी वहां विमान उतारना पड़ा।

वायुसेना ने सुरक्षित विमान को अंधेरे में ही उतार लिया और लोगों को वहां से सुरक्षित निकाला। 

 सी-130 जे विमान के चालक दल ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपने इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल/इन्फ्रा रेड सेंसर का इस्तेमाल किया कि रनवे साफ था और कोई खतरें की स्थिति तो मौजूद नहीं थी।

इसके बाद एयरक्रू ने निकट अंधेरे में नाइट विजन गॉगल्स (एनवीजी) का उपयोग करते हुए थोड़ा उजाला किया। लैंडिंग के बाद, विमान के इंजन चलते रहे जबकि आठ भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ने यात्रियों और उनके सामान को विमान में सुरक्षित किया।

ये ऑपरेशन करीब ढाई घंटे तक चला। सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी के तहत नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा, तेग, तरकश और वायुसेना के परिवहन विमान सी-130जे को लगाया गया है। 

टॅग्स :ऑपरेशन कावेरीसूडानIAFभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप