लाइव न्यूज़ :

अलवर और धौलपुर जिला परिषदः भाजपा को झटका, कांग्रेस ने किया कब्जा, 49 पदों में कांग्रेस ने 25 सीटें जीतीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2021 15:39 IST

Alwar and Dholpur Zilla Parishad: धौलपुर में कांग्रेस की भगवान देवी तथा अलवर में बलबीर सिंह जिला प्रमुख बने। अलवर जिला परिषद में सदस्य के कुल 49 पदों में कांग्रेस ने 25 सीटें जीती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के 20 उम्मीदवार विजयी रही तो चार जगह निर्दलीयों ने बाजी मारी। धौलपुर जिला परिषद के 23 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ।कांग्रेस 17 जबकि भाजपा छह सीटों पर जीती है।

जयपुरः राजस्‍थान के अलवर और धौलपुर की जिला परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी शनिवार को जिला प्रमुख निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सिद्धांतों की जीत बताते हुए खुशी व्यक्त की।

सत्तारूढ़ कांग्रेस ने इन जिलों में जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव में बहुमत हासिल किया था और शनिवार को यहां उसने इनमें अपने बोर्ड गठित किए। धौलपुर में कांग्रेस की भगवान देवी तथा अलवर में बलबीर सिंह जिला प्रमुख बने। अलवर जिला परिषद में सदस्य के कुल 49 पदों में कांग्रेस ने 25 सीटें जीती हैं।

भाजपा के 20 उम्मीदवार विजयी रही तो चार जगह निर्दलीयों ने बाजी मारी। वहीं धौलपुर जिला परिषद के 23 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। इसमें कांग्रेस 17 जबकि भाजपा छह सीटों पर जीती है। दोनों जिलों में 22 पंचायत समिति प्रधान का चुनाव भी शनिवार को हुआ।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अलवर एवं धौलपुर दोनों जिलों में जिला प्रमुख एवं यहां की 22 पंचायत समितियों में 14 प्रधान कांग्रेस एवं 2 प्रधान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार एवं 6 बीजेपी के बने हैं। सभी नवनिर्वाचित जिला प्रमुखों, प्रधानों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं तथा आम मतदाताओं के प्रति आभार।'

गहलोत ने आगे लिखा,'यह राज्य सरकार के सुशासन व सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं सिद्धांतों की जीत है।' वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विजेता उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा,'सभी जिला परिषद सदस्यों को बहुत धन्यवाद। सभी के नेतृत्व में राज्य सरकार जिलों में विकास कार्यों हेतु प्रतिबद्ध है।' इसके साथ ही डोटासरा ने ट्वीट किया,'आज 22 पंचायत समितियों के जारी पंचायत चुनावों के परिणाम में कांग्रेस के 14 और 2 कांग्रेस समर्थित सहित कुल 16 प्रधान कांग्रेस पार्टी के बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई एवं सभी पंचायत समिति सदस्यों को भी बहुत धन्यवाद।'

टॅग्स :राजस्थानRajasthan Congressअशोक गहलोतAshok Gehlot
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो