लाइव न्यूज़ :

जिसने हिंसा भड़काई, उसकी गिरफ्तारी पर राहुल गांधी आंसू बहा रहे हैं, भाजपा ने पत्रकार मोहम्मद जुबैर को 'जिहादी' बता कांग्रेस पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 28, 2022 07:36 IST

भाजपा महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने (गांधी) महाराष्ट्र में ‘‘एक साधारण फेसबुक पोस्ट के लिए एक मराठी अभिनेत्री की फासीवादी एमवीए सरकार द्वारा गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया। जब राजस्थान में महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार हुआ, उन्होंने अपना मुंह बंद रखा...

Open in App
ठळक मुद्दे ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने सोमवार गिरफ्तार कियाजुबैर की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने कहा, भाजपा की घृणा, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर एक व्यक्ति उनके लिए खतरा हैभाजपा ने इस पर कहा, फेसबुक पोस्ट के लिए एक मराठी अभिनेत्री की एमवीए सरकार द्वारा गिरफ्तारी का राहुल ने विरोध क्यों नहीं किया

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने सोमवार को आरोप लगाया कि कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर गिरफ्तार पत्रकार एवं ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर एक जिहादी है जिसने हिंसा भड़काई। साथ ही भाजपा ने इस गिरफ्तारी के लिए सरकार की आलोचना करने को लेकर विपक्ष को आड़े हाथ लिया।

भाजपा महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने (गांधी) महाराष्ट्र में ‘‘एक साधारण फेसबुक पोस्ट के लिए एक मराठी अभिनेत्री की फासीवादी एमवीए सरकार द्वारा गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया। जब राजस्थान में महिलाओं और बच्चों के साथ बलात्कार हुआ, उन्होंने अपना मुंह बंद रखा लेकिन वह एक जिहादी के लिए आंसू बहा रहे हैं, जिसने हिंसा भड़काई।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,‘‘ भाजपा की घृणा, कट्टरता और झूठ को बेनकाब करने वाला हर एक व्यक्ति उनके लिए खतरा है। सच्चाई की एक आवाज को गिरफ्तार करने से हजार आवाजें और उठेंगी। सच्चाई की हमेशा जीत होती है....।’’ भाजपा के सचिव वाई सत्य कुमार ने भी गांधी की आलोचना की।

गौरतलब है कि पत्रकार और ‘ऑल्ट न्यूज़’ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर को सोमवार को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया। ज़ुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ ज़ुबैर को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :CT Raviदिल्ली पुलिसdelhi police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम