लाइव न्यूज़ :

लता मंगेशकर जयंती पर शैलेंद्र सिंह और आनंद-मिलिंद के साथ कुमार सानू को भी मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

By भाषा | Updated: September 27, 2022 20:16 IST

Open in App

इंदौर, 27 सितंबर मध्यप्रदेश सरकार सुरों की मलिका लता मंगेशकर की जयंती पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली इंदौर में दो पार्श्व गायकों-कुमार सानू तथा शैलेंद्र सिंह और संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद को राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से नवाजेगी। संस्कृति विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 1970 और 1980 के दशकों में अपनी सुमधुर आवाज से श्रोताओं का मन मोहने वाले पार्श्व गायक सिंह को वर्ष 2019 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान मिलेगा, वहीं, 200 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत रच चुके आनंद और मिलिंद को 2020 के लिए यह प्रतिष्ठित अलंकरण प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 1990 के दशक के कई गीतों को अपनी मखमली आवाज देकर अमर करने वाले कुमार सानू को 2021 का राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछली बार लता मंगेशकर सम्मान समारोह सात फरवरी 2020 को आयोजित किया था। इसके बाद कोविड-19 के प्रकोप के कारण यह समारोह पिछले दो साल से आयोजित नहीं हो सका।

मंगेशकर का जन्म इंदौर में 28 सितंबर 1929 को हुआ था और उन्होंने मुंबई में छह फरवरी 2022 को आखिरी सांस ली थी।

वर्ष 1984 में स्थापित राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान, सुगम संगीत के क्षेत्र में कलात्मक श्रेष्ठता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के संस्कृति विभाग का दिया जाने वाला सालाना अलंकरण है।

गुजरे बरसों में नौशाद, किशोर कुमार और आशा भोंसले सरीखी हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम