लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2024 10:29 IST

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा। लोकसभा चुनावो में इस गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया था और इससे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष उत्साहित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा- अजय राय यूपी में हमने 17 में से छह सीटें जीतीं और इससे कैडर में उत्साह है - अजय राय पीएम मोदी और बीजेपी दोनों ने आस्था का व्यवसायीकरण किया - अजय राय

नई दिल्ली: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा। लोकसभा चुनावो में इस गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया था और इससे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष  उत्साहित हैं। अजय राय ने  वाराणसी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और कड़ी टक्कर दी थी। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजय राय के खिलाफ 4.79 लाख वोटों से जीते थे। लेकिन इस बार अंतर घटकर 1.52 लाख वोट हो गया। अजय राय ने इसे लेकर कहा कि लोगों ने ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज कर देश के लिए वोट किया। 

अयज राय ने ये बातें टाइम्स ऑफ इँडिया से बातचीत के दौरान की। उन्होंने कहा कि यूपी में हमने  17 में से छह सीटें जीतीं और इससे कैडर में उत्साह है। अजय राय ने चुनावों में धांधली का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि  अगर चुनाव निष्पक्ष होते, तो कांग्रेस की सीटें 10 होतीं। राय ने कहा कि देवरिया, महराजगंज, कानपुर और अमरोहा में हमारे उम्मीदवारों ने कई राउंड में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम राउंड में बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बना ली।

अजय राय के अनुसार दलितों के साथ ही सभी जाति समूहों के लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में, सोनकरों - जिन्हें भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक कहा जाता है - ने मुझे वोट दिया है। पासियों और कुर्मियों ने विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में हमें वोट दिया।

अजय राय ने राम मंदिर को राजनीतिक मुद्दा बनाने के लिए भाजपा की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी दोनों ने आस्था का व्यवसायीकरण किया। उन्होंने कहा कि हिंदू धार्मिक हैं और अपने देवता के साथ गहरे जुड़े हुए हैं लेकिन पीएम मोदी और बीजेपी  ने इसका श्रेय लेना शुरू कर दिया और इसका इस्तेमाल वोटों के लिए सौदेबाजी के लिए किया। इससे लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंची।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकांग्रेससमाजवादी पार्टीअजय रायराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?