लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद का नाम बदलकर हुआ प्रयागराज, यूपी कैबिनेट से मिली मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: October 16, 2018 12:26 IST

Allahabad to be called Prayagraj: उत्तर प्रदेश के इस शहर को अब नए नाम प्रयागराज से जाना जाएगा। यूपी कैबिनेट ने मंगलवार को इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को मंजूरी दी।

Open in App

मंगलवार (16 अक्टूबर )को इलाहाबाद का नाम बदल कर प्रयागराज कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के इस शहर को अब नए नाम प्रयागराज से जाना जाएगा। यूपी कैबिनेट ने मंगलवार को इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को मंजूरी दी। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन कर चुकी है।

योगी सरकार ने क्यों बदला नाम?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने का ऐलान कर दिया है। साधु समाज लंबे वक्त से इसकी मांग करता रहा था। राज्यपाल राम नाईक ने भी इस पर मुहर लगा दी है। सीएम योगी का तर्क है कि हमने इस धार्मिक नगरी का स्वाभाविक नाम देने का फैसला किया है। इससे शहर का गौरव बढ़ेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में नाम बदलने के लिए दिए गए प्रस्ताव पर राज्यपाल रामनाईक ने भी सहमति जता दी थी। वहीं इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने की योगी की घोषणा के साथ ही कई लोगों और संगठनों ने विरोध भी शुरू कर दिया है।

दरअसल, गोमुख से इलाहाबाद तक जहां कहीं भी कोई सहायक नदी गंगा से मिलती है उस स्थान को प्रयाग कहा गया है, जैसे- देवप्रयाग, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग आदि। इस तरह जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम है उसे प्रयागराज कहा जाएगा। इसे संगम नगरी, कुंभ नगरी और तीर्थराज भी कहा गया है।

इससे पहले सीएम योगी ने इलाहाबाद का नाम बदलने पर कहा था कि हिमालय से निकलने वाली दो देव तुल्य पवित्र नदियां- गंगा और यमुना का संगम इस पावन धरती पर होता है तो स्वभाविक तौर पर यह सभी प्रयागों का राजा है, इसलिए यह प्रयागराज कहलाता है। हमने उनकी इस बात का समर्थन किया है और हमारा प्रयास होगा कि बहुत जल्द हम इस नगर का नाम प्रयागराज करें।   

टॅग्स :इलाहाबादयोगी आदित्यनाथकुंभ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया