महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केन्द्र

By भाषा | Published: March 28, 2019 11:51 AM2019-03-28T11:51:09+5:302019-03-28T11:51:09+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे। 10 लाख पोलिंग बूथ पर वोट डाले जाएंगे। हर पोलिंग बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा।

All women polling booths to be set up in 48 Maharashtra Lok Sabha seats | महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केन्द्र

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे मतदान केन्द्र

महिला मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयास के तहत अगले महीने होने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की सभी 48 लोकसभा सीटों पर महिलाओं के लिए एक-एक मतदान केन्द्र बनाया जाएगा। चुनाव कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों पर पूरी तरह से महिलाओं द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इसमें बताया गया है, ‘‘ऐसे मतदान केन्द्रों पर तैनात सभी पुलिसकर्मी, चुनाव अधिकारी और अन्य कर्मी महिलाएं होंगी।

सखी’ मतदान केन्द्रों के नाम से जाने जाने वाले ये मतदान केंद्र लैंगिक समानता और चुनावी प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक पहल है।’’ विज्ञप्ति में बताया गया है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार इन मतदान केन्द्रों के लिए कोई विशेष रंग कोड नहीं रखा गया है। उनकी सुरक्षा मुख्य प्राथमिकता होगी।

2019 लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। इसकी घोषणा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने की है। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि 19 मई को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 23 मई को होगी। तीन बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सातों चरणों में मतदान होगा। लोकसभा के साथ ही ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव भी होंगे।

Web Title: All women polling booths to be set up in 48 Maharashtra Lok Sabha seats



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Maharashtra Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/maharashtra.