लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने किया ऐलान, एक जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, लेकिन एक समय में 10 से अधिक लोगों को नहीं मिलेगी अनुमति 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 29, 2020 17:09 IST

भारत में कोविड-19 के मामले शुक्रवार को बढ़कर 1,65,799 हो गए जिससे देश दुनिया में कोरोना वायरस से नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 से मृतक संख्या बढ़कर 4,706 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि सभी पूजा स्थल एक जून से खोल दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर कोई सभा नहीं होगी।

कोलकाताः कोरोना वायरस के फैले संक्रमण के चलते देश को चौथी बार लॉकडाउन किया गया था। अब पांचवीं बार लॉकडाउन करने को लेकर लगातार विचार विमर्श किया जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया है कि सभी पूजा स्थल एक जून से खोल दिए जाएंगे। बता दें, कि देश में लॉकडाउन के बावजूद लगातार संक्रमण फैल रहा है और रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'सभी पूजा स्थल, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा... खुलेंगे, लेकिन एक समय में 10 से अधिक लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी, धार्मिक स्थलों पर कोई सभा नहीं होगी। इसे 1 जून से लागू किया जाएगा।'

लॉकडाउन की 24 मार्च को पीएम ने की थी घोषणा

बता दें, बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से बात की और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने। लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति से महज तीन दिन पहले गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर बातचीत की। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सबसे पहले 25 मार्च को लगाया था और इसके बाद इसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है।  देशव्यापी लॉकडाउन की पहली बार घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को 21 दिन के लिए कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक के उद्देश्य से की थी। इसे पहली बार तीन मई तक और उसके बाद फिर 17 मई तक बढ़ाया गया था। लॉकडाउन को बाद में 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया था।

मुख्यमंत्रियों से शाह ने जानना चाहा कि राज्यों की क्या चिंताएं हैं 

अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान अमित शाह ने यह जानना चाहा कि राज्यों की क्या चिंताएं हैं और एक जून से वे किन क्षेत्रों को खोलना चाहते हैं। अभी तक प्रत्येक लॉकडाउन चरण के विस्तार से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ मोदी वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये संवाद करते रहे हैं और उनके विचार जानते रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ कि गृह मंत्री ने लॉकडाउन के एक और चरण की समाप्ति से पहले मुख्यमंत्रियों के साथ अलग अलग बातचीत की। 

देश में एक लाख, 65 हजार से अधिक लोगों को हो चुका कोरोना

भारत में कोविड-19 के मामले शुक्रवार को बढ़कर 1,65,799 हो गए जिससे देश दुनिया में कोरोना वायरस से नौवां सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोविड-19 से मृतक संख्या बढ़कर 4,706 हो गई है। सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा के साथ ही स्कूल, कालेज और मॉल खोलने पर रोक जारी रखने की बात कही थी। उसने साथ ही कहा है कि होटल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, मॉल, स्वीमिंग पूल, जिम सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक कार्य और पूजा स्थल 31 मई तक बंद रहेंगे। सरकार ने, हालांकि, ट्रेन और घरेलू उड़ानों के सीमित संचालन की अनुमति दे दी है। भारतीय रेलवे देश के विभिन्न हिस्सों से प्रवासी श्रमिकों को उनके मूल राज्यों में पहुंचाने के लिए 1 मई से विशेष ट्रेनें चला रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसममता बनर्जीपश्चिम बंगालसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव