लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा- सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बच्चों के साथ आने वाली माताओं के लिए विशेष कमरों का होगा इंतजाम

By भाषा | Updated: November 21, 2019 18:42 IST

संस्कृति मंत्रालय ने वर्तमान में 17 प्रमुख पर्यटन स्थलों की पहचान की है। हाल में मंत्री ने ताजमहल में ऐसे एक कमरे का उद्घाटन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसंस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अब बच्चों के साथ आने वाली माताओं के लिए विशेष कमरे की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में छोटे बच्चे अपनी माताओं के साथ यात्रा करते हैं, बावजूद इसके पर्यटन स्थलों पर उनके लिए मूलभूत सुविधा नहीं होती है।

संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अब बच्चों के साथ आने वाली माताओं के लिए विशेष कमरे की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। पटेल ने पत्रकारों से कहा कि बड़ी संख्या में छोटे बच्चे अपनी माताओं के साथ यात्रा करते हैं, बावजूद इसके पर्यटन स्थलों पर उनके लिए मूलभूत सुविधा नहीं होती है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे किसी पर्यटन स्थल पर ऐसी सुविधा नहीं है और कोई भी यह कल्पना नहीं कर सकता कि बच्चों के साथ माताओं को क्या-क्या परेशानी उठानी पड़ती है। इस विशेष कमरे में एक शौचालय होगा और माताओं की सहायता के लिये अन्य सुविधाएं होंगी।’’

संस्कृति मंत्रालय ने वर्तमान में 17 प्रमुख पर्यटन स्थलों की पहचान की है। हाल में मंत्री ने ताजमहल में ऐसे एक कमरे का उद्घाटन किया था। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुरुवार को मुलाकात की और उन्हें जालियांवाला बाग नरसंहार स्थल से ली गयी मिट्टी का कलश दिखाया, जो अब राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा जायेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली पहुंचने के लिए जालियांवाला बाग को 100 साल लग गए। अपना जीवन बलिदान करने वाले पुरुषों और महिलाओं की शहादत के महत्व को बताती यह मिट्टी अब दिल्ली में है। जो लोग वहां जा नहीं सकते, वे यहीं पर उनके बलिदान को महसूस कर सकते हैं।’’

मंत्री ने कहा कि जालियांवाला बाग संशोधन विधेयक के पारित होने से पहली बार यह घटना ‘‘अराजनीतिक’’ बन गयी है।

टॅग्स :एनडीए सरकारपर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

कारोबारलेह पर्यटकः 2024 में 292836 से घटकर 2025 में 212799?, आखिर क्यों लद्दाख में टूरिस्टों की संख्या में कमी?

कारोबारईरान पर इजराइल के हमले से यूपी का पर्यटन कारोबार प्रभावित, आगरा, वाराणसी, लखनऊ में में विदेशी पर्यटकों का आना हुआ ठप

भारतJammu-Kashmir: बंद पड़े पर्यटनस्‍थल खुलते ही कश्‍मीर में टूरिस्‍टों की बहार आ गई

कारोबार8 डैम बनेंगे पर्यटक स्थल, प्राकृतिक सुंदरता के साथ तस्वीरें क्लिक करेंगे लोग?, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, देखिए लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे