मध्यप्रदेश के अमरकंटक में सभी पात्र लोगों को लगा कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका

By भाषा | Published: July 26, 2021 06:18 PM2021-07-26T18:18:49+5:302021-07-26T18:18:49+5:30

All eligible people got the first vaccine of Kovid-19 vaccine in Amarkantak, Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश के अमरकंटक में सभी पात्र लोगों को लगा कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका

मध्यप्रदेश के अमरकंटक में सभी पात्र लोगों को लगा कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका

भोपाल, 26 जुलाई मध्यप्रदेश के अमरकंटक कस्बे में सभी पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए कस्बे के निवासियों को बधाई दी है।

अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक ही मध्यप्रदेश की जीवन रेखा पवित्र नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है।

आधिकारिक तौर पर सोमवार को यहां चौहान ने कहा कि अमरकंटक के लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर दूसरों के लिए एक मिसाल कायम की है तथा समाज के सभी वर्गों की भागीदारी प्रशंसनीय है।

सूत्रों ने बताया कि अमरकंटक में कुल 4,732 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। यहां नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं और मतदाता सूची के अनुसार इसमें कुल 5,055 मतदाता हैं। इनमें से 4,732 लोगों को कोविड-19 के टीके की पहली खुराक लग चुकी है।

उन्होंने बताया कि अन्य लोगों में 47 लोग विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। 245 लोग शहर के बाहर हैं और शेष लोगों की मौत हो गई है।

अनूपपुर की जिलाधिकारी सोनिया मीणा ने कहा कि 18 से 44, 45 से 59 वर्ष तथा 60 से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है और लोगों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

शनिवार को चौहान ने कहा कि खजुराहो में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाया गया है। उन्होंने प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो के नागरिकों की जागरूकता को इस सफलता का श्रेय दिया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में रविवार तक कुल 2,78,67,459 लोगों को कोविड-19 के खिलाफ टीके लगाए जा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: All eligible people got the first vaccine of Kovid-19 vaccine in Amarkantak, Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे