अलका लाम्बा बन सकती हैं दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष: सूत्र

By पल्लवी कुमारी | Published: February 17, 2020 10:26 PM2020-02-17T22:26:09+5:302020-02-17T22:26:09+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में चांदनी चौक सीट से अलका लाम्बा कांग्रेस की उम्मीदवार थीं लेकिन आप के  म्मीदवार प्रहलाद साहनी से उनको करारी हार मिली।

alka lamba may be the new president of delhi congress after delhi assembly election sources | अलका लाम्बा बन सकती हैं दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष: सूत्र

अलका लाम्बा (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में कांग्रेस को सिर्फ 4 फीसदी वोट दिल्ली में मिले हैं, जो कि 4 लाख से भी कम है।दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020: चांदनी चौक में इस बार बीजेपी और आप की कड़ी टक्कर थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाने पर सूत्रों का कहना है कि पार्टी अब अपने टीम में बदलाव करना चाहती है। जल्द ही कांग्रेस अपने नए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।  दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में कांग्रेस को एक बार जीरो मिला है। पिछली बार भी कांग्रेस दिल्ली में अपना खाता नहीं खोल पाई है। इस हार के बाद दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने अपना इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही अटकलें हैं कि अलका लाम्बा दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं। हालांकि पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई बयान नहीं आया है।  

न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक अलका लाम्बा के दिल्ली कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनने की उम्मीदें ज्यादा हैं। इस चुनाव में चांदनी चौक सीट  से अलका लाम्बा कांग्रेस की  उम्मीदवार थीं लेकिन आप के उम्मीदवार प्रहलाद साहनी से उनको करारी हार मिली। चांदनी चौक में इस बार बीजेपी और आप की कड़ी टक्कर थी। हालांकि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में अलका लाम्बा चांदनी चौक से चुनाव जीती थीं लेकिन उस वक्त वो आप की उम्मीदवार थीं। 

Web Title: alka lamba may be the new president of delhi congress after delhi assembly election sources

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे