लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः शराब के नशे में निजी बस के चालक ने एक दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2022 14:03 IST

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस का चालक संभवत: नशे में था और उसने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद बस कई अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुई कुछ राहगीरों पर चढ़ गई।

Open in App
ठळक मुद्देबस पंजाब से आ रही थी।बस कई अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुई कुछ राहगीरों पर चढ़ गई। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

अलीगढ़ः उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में एक बेकाबू निजी बस के सड़क किनारे खड़े एक दर्जन से ज्यादा वाहनों को टक्कर मारने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात टप्पल थाना क्षेत्र में जट्टरी और टप्पल के बीच राज्य मार्ग पर पंजाब से आ रही एक निजी बस ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस का चालक संभवत: नशे में था और उसने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद बस कई अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुई कुछ राहगीरों पर चढ़ गई। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया।

सूत्रों के अनुसार, इस घटना में छह लोग जख्मी भी हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाअलीगढ़उत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब