लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Uttar Pradesh: 'कांग्रेस महिलाओं का 'मंगलसूत्र' छीनेगी, चुनावी सभा में बोले पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 22, 2024 15:34 IST

Narendra Modi In Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस-इंडी गठबंधन की नजर आपकी कमाई पर हैअब इन लोगों को प्लान माताओं-बहनों का सोना चुराने का हैपीएम ने कहा कि इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना बड़ा साम्राज्य बना लिया है

Narendra Modi In Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि आज में अलीगढ़ के लोगों को आगाह कर रहा हूं। मैं कहना चाहता हूं कि कांग्रेस-इंडी गठबंधन की नजर आपकी कमाई पर है। आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आएगी तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है उसकी जांच कराएंगे। इतना ही नहीं, वो आगे कहते हैं कि 'ये जो संपत्ति है, उसको कब्जे में लेकर सरकार सबको बांट देगी।

ये उनका मेनिफेस्टो कह रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं- बहनों के पास जो सोना है, वह 'स्त्री धन' है, इसे पवित्र माना जाता है, कानून भी इसकी रक्षा करता है। अब इन लोगों की नजर महिलाओं के 'मंगलसूत्र' पर है, इनका इरादा माताओं-बहनों का सोना चुराने का है। ये माओवादी सोच है, ये वामपंथियों की सोच है।

ऐसा करके वे पहले ही कई देशों को बर्बाद कर चुके हैं। पीएम ने कहा कि इन परिवारवादी लोगों ने देश के लोगों को लूटकर अपना बड़ा साम्राज्य बना लिया है। आज तक इन्होंने अपनी अकूत संपत्ति से देश के किसी गरीब को कुछ नहीं दिया। अब इनकी नजर देश के लोगों की संपत्ति पर पड़ गई है। जनता के धन को लूटना और देश की संपत्ति को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है। 

पीएम ने कहा, देश से बड़ा कुछ नहीं हो सकता है

पीएम ने कहा कि आजकल मैं कहता हूं कि 10 साल में जो किया वो तो ट्रेलर है, हमें तो अभी बहुत सारा काम करना है। जब मैं इतनी सारी बातें करता हूं, तो सपा और कांग्रेस वालों के कुछ समझ में ही नहीं आता। देश से बड़ा कुछ नहीं होता है। देश का इतना महत्वपूर्ण चुनाव चल रहा है, हमें सारे काम छोड़कर वोट करना चाहिए।

सुबह-सुबह धूप निकलने से पहले, जलपान से पहले आपको मतदान करना चाहिए।अच्छे भविष्य, विकसित भारत की चाबी भी आपके ही पास है। अब देश को गरीबी से पूरी तरह मुक्त करने, देश को भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराने का, देश को परिवारवादी राजनीति से मुक्त कराने का समय आ गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीBJPकांग्रेसयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह