लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में बारिश को लेकर अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में वर्षा को लेकर आईएमडी ने कही ये बात, जानें मौसम का हाल

By अनिल शर्मा | Updated: July 20, 2023 10:55 IST

 जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और कई मकानों के क्षतिग्रस्त हो जाने से पांच बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। कठुआ के उपायुक्त राकेश मिन्हास ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय मौसम विभाग ने पूरे देश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।ओडिशा, गोवा, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मध्यम से भारी बारिश की संभावन है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई से झमाझम बारिश होगी।

नई दिल्लीः भारतीय मौसम विभाग ने पूरे देश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश समेत ओडिशा, गोवा, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मध्यम से भारी बारिश की संभावन है।

उधर, आईएमडी के द्वारा उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और मानसून की ट्रफ लाइन के पश्चिमी छोर की तरफ केंद्रित होने की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई से झमाझम बारिश होगी। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

 जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और कई मकानों के क्षतिग्रस्त हो जाने से पांच बच्चों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। कठुआ के उपायुक्त राकेश मिन्हास ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का आदेश दिया है। मिन्हास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ''बारिश संबंधित घटनाओं में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, प्रशासन जिले में उतपन्न हुई बाढ़ जैसी स्थितियों पर नजर बनाए हुआ है।'' 

उधर, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि एनडीआरएफ (NDRF) बचाव अभियान में लगी हुई है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया