लाइव न्यूज़ :

अल-फलाह विश्वविद्यालयः 76 एकड़ का विशाल परिसर, 1997 में स्थापना, कौन हैं ट्रस्ट के अध्यक्ष, जानें विवि इतिहास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 14:53 IST

Al-Falah University: विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, इसकी स्थापना हरियाणा विधानसभा द्वारा हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देविश्वविद्यालय ऐसे व्यक्तियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह कैसे बन गया।शुरुआत 1997 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी।राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) से ‘ए’ श्रेणी की मान्यता प्राप्त हुई।

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल धौज गांव में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय और उसका 76 एकड़ का विशाल परिसर ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ और दिल्ली के लाल किले के पास विस्फोट के सिलसिले में तीन डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद जांच के घेरे में आ गया है। इस मामले में कुछ शिक्षित लोगों के ‘‘पाकिस्तान समर्थित आकाओं के इशारे पर काम करने’’ का पता चलने के बाद, जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि विश्वविद्यालय ऐसे व्यक्तियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह कैसे बन गया।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार, इसकी स्थापना हरियाणा विधानसभा द्वारा हरियाणा निजी विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत की गई थी। इसकी शुरुआत 1997 में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी। 2013 में, अल-फलाह इंजीनियरिंग कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) से ‘ए’ श्रेणी की मान्यता प्राप्त हुई।

2014 में, हरियाणा सरकार ने इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया। अल-फलाह मेडिकल कॉलेज भी इस विश्वविद्यालय से संबद्ध है। कई विशेषज्ञों के अनुसार, अपने शुरुआती वर्षों में, अल-फलाह विश्वविद्यालय ने खुद को अल्पसंख्यक छात्रों के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया के एक बेहतरीन विकल्प के रूप में पेश किया।

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से केवल 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस विश्वविद्यालय का प्रबंधन अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जिसकी स्थापना 1995 में हुई थी। जवाद अहमद सिद्दीकी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। मुफ्ती अब्दुल्ला कासिमी एम ए इसके उपाध्यक्ष और मोहम्मद वाजिद डीएमई इसके सचिव हैं।

अल-फलाह विश्वविद्यालय के वर्तमान रजिस्ट्रार प्रोफेसर (डॉ.) मोहम्मद परवेज हैं। डॉ. भूपिंदर कौर आनंद इसकी कुलपति हैं। विश्वविद्यालय परिसर में स्थित तीन कॉलेजों में शिक्षा प्रदान की जाती है। यह क्रमश: अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, और अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग हैं।

विश्वविद्यालय में 650 बिस्तर वाला एक छोटा अस्पताल भी है, जहां डॉक्टर मुफ्त में मरीजों का इलाज करते हैं। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को पूरे दिन विश्वविद्यालय में निरीक्षण किया और कई लोगों से पूछताछ की। सोमवार शाम, दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में एक उच्च-तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

कार में बड़ी मात्रा में विस्फोटक रखा था। संदेह है कि यह कार पुलवामा का डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी चला रहा था जो अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर था। इस विस्फोट से कुछ घंटे पहले विश्वविद्यालय से जुड़े तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था और 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया गया था।

इसके साथ ही जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ का खुलासा हुआ, जो कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है। गिरफ्तार किए गए लोगों में डॉ. मुजम्मिल गनई भी है, जो अल-फलाह विश्वविद्यालय में शिक्षक था।

टॅग्स :हरियाणाHaryana Assemblyदिल्ली पुलिसबम विस्फोटbomb blast
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?