लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संकट के बीच अक्षय कुमार, वरुण धवन और फरहान अख्तर ने मदद का हाथ बढ़ाया

By भाषा | Updated: May 1, 2021 21:22 IST

Open in App

मुंबई, एक मई बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, वरुण धवन और फरहान अख्तर ने शनिवार को कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों की विभिन्न माध्यमों से मदद की पहल की।

वरुण धवन ने कहा कि वह ऑक्सीजन सांद्रक खरीद कर विभिन्न अस्पतालों को दान करेंगे।

धवन दिल्ली-एनसीआर के उद्यमियों द्वारा शुरू मिशन ऑक्सीजन से जुड़े हैं जो दूसरे देशों से ऑक्सीजन सांद्रक आयात कर विभिन्न अस्पतालों में दान करने के लिए कोष एकत्र कर रहा है। इंस्टाग्राम पर धवन ने स्वयं यह जानकारी दी।

अभिनेता ने बताया कि समूह के 30 लोगों ने 3900 ऑक्सीजन सांद्रक खरीदने के लिए 21 करोड़ रुपये एकत्र किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत पहुंचे ऑक्सीजन सांद्रक की पहली खेप की भी तस्वीर साझा की जिन्हें 14 अस्पतालों में इस्तेमाल किया जाएगा ।

फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की फिल्म निर्माण कंपनी एक्सेल इंटरटेनमेंट भी गैर सरकारी संगठन हेमकुंट फाउंडेशन, डॉक्टर फॉर यू, मिशन वायु, रसोई ऑन व्हील, गिव इंडिया, होप वेल्फेयर ट्रस्ट, एसबीएस फाउंडेशन और सत्यार्थ सोशियो की मदद को आगे आई है।

अक्षय कुमार ने बताया कि महामारी में गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का वह सहयोग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए