लाइव न्यूज़ :

अकोला महानगरपालिकाः भाजपा की शारदा खेडकर को मिले 45 मत और मेयर पद पर मारी बाजी, सुरेखा काले को 32 मत, उप मेयर पर अमोल गोगे जीते

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 20:13 IST

Akola Municipal Corporation: अस्सी सदस्यीय अकोला महानगरपालिका में भाजपा ने 38 सीट, कांग्रेस ने 21, शिवसेना (उबाठा) ने छह, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने पांच, एआईएमआईएम और राकांपा (एसपी) ने तीन-तीन सीट और शिवसेना और राकांपा ने एक-एक सीट जीती।

Open in App
ठळक मुद्देअकोला शहर सुधार आघाडी के पार्षदों ने खेडकर को महापौर और गोगे को उप महापौर चुना है।राकांपा और शिवसेना के एक-एक पार्षद और दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला।उप महापौर पद के लिए गोगे से हार का सामना करना पड़ा।

Akola:महाराष्ट्र की अकोला महानगरपालिका में शुक्रवार को भाजपा की शारदा खेडकर और अमोल गोगे क्रमशः नये महापौर और उप महापौर चुने गये। अकोला महानगरपालिका आयुक्त सुनील लाहाणे ने पत्रकारों से कहा कि अकोला शहर सुधार आघाडी के पार्षदों ने खेडकर को महापौर और गोगे को उप महापौर चुना है।

आघाडी में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों के पार्षद शामिल हैं। लाहाणे ने बताया कि खेडकर को 45 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी शिवसेना (उबाठा) की सुरेखा काले को 32 मत प्राप्त हुए। खेडकर को भाजपा के 38 पार्षदों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के तीन पार्षदों, राकांपा और शिवसेना के एक-एक पार्षद और दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला।

अधिकारी ने बताया कि भाजपा के खिलाफ बगावत करके कांग्रेस में शामिल हुए पार्षद आशीष पवित्रकर ने आखिरी क्षण में खेडकर को समर्थन दिया, जबकि एआईएमआईएम के तीन पार्षद तटस्थ रहे। कांग्रेस के आजाद खान अलियार खान को 32 मत मिले और उन्हें उप महापौर पद के लिए गोगे से हार का सामना करना पड़ा।

अस्सी सदस्यीय अकोला महानगरपालिका में भाजपा ने 38 सीट, कांग्रेस ने 21, शिवसेना (उबाठा) ने छह, वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने पांच, एआईएमआईएम और राकांपा (एसपी) ने तीन-तीन सीट और शिवसेना और राकांपा ने एक-एक सीट जीती।

टॅग्स :अकोलामहाराष्ट्रBJPकांग्रेसदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत