लाइव न्यूज़ :

अखलाक लिंचिंगः भड़काऊ भाषण मामले में संगीत सोम दोषी करार, अदालत ने सुनाई ये सजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2022 08:16 IST

अखलाक हत्याकांड में कुल 17 लोगों के खिलाफ दर्ज है, जिसमें से सभी लोग इस समय जमानत पर बाहर हैं। इनमें से एक आरोपी- रविन सिसोदिया की मौत हिरासत में ही हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्दे 52 वर्षीय अखलाक की 28 सितंबर, 2015 को भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।भीड़ को संदेह था कि उसने अपने घर में गोमांस रखा है।अखलाक की बेटी साईस्ता घटना की अहम गवाह है।

नोएडाः जनपद गौतमबुद्ध नगर की एक अदालत ने भाजपा नेता संगीत सोम को 2015 में मोहम्मद अखलाक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद जारी सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया है। घटना से जुड़े एक भड़काऊ भाषण मामले में अदालत ने संगीत सोम को दोषी ठहराया है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व भाजपा विधायक को अखलाक के बिसाहड़ा गांव में सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के लिए आईपीसी की धारा 188 (सरकारी अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना) के तहत दोषी ठहराया गया है।

सहायक अभियोजन अधिकारी प्रेमलता यादव ने कहा, ‘‘सूरजपुर अदालत के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (2) प्रदीप कुमार कुशवाहा ने बुधवार को उन्हें (सोम) आईपीसी की धारा 188 के तहत निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का दोषी पाया और उन पर 800 रुपये का जुर्माना लगाया।’’ उन्होंने कहा कि अखलाक की हत्या की घटना के बाद बिसाहड़ा गांव में धारा 144 लागू की गई थी। अखलाक हत्याकांड में कुल 17 लोगों के खिलाफ दर्ज है, जिसमें से सभी लोग इस समय जमानत पर बाहर हैं। इनमें से एक आरोपी- रविन सिसोदिया की मौत हिरासत में ही हो गई थी।

गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर के दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा गांव के रहने वाले 52 वर्षीय अखलाक की 28 सितंबर, 2015 को भीड़ ने कथित तौर पर इस संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी कि उसने अपने घर में गोमांस रखा है। मामले की सुनवाई ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में जिला एवं सत्र अदालत में त्वरित अदालत के न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह कर रहे हैं। अखलाक की बेटी साईस्ता घटना की अहम गवाह है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :BJPNoida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह