लाइव न्यूज़ :

मुगल गार्डन का नाम बदलने पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- भाजपा वाले कहीं हमारा-आपका भी नाम बदलकर अमृत न रख दें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2023 22:02 IST

अखिलेश यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति भवन स्थित 'मुगल गार्डन' का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' किये जाने के बारे में पूछने पर तंज करते हुए कहा, ''मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसपा प्रमुख ने कहा सरकार उनके शासनकाल में बनवाये गये लखनऊ—आगरा एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर अमृत एक्सप्रेसवे कर देउन्होंने कहा, भाजपा वाले कहीं हमारा—आपका भी नाम बदलकर अमृत न रख देंउत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने नाम बदलने को भाजपा की सोची समझी चाल बताया

कन्नौज:समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति भवन स्थित 'मुगल गार्डन' का नाम बदलने पर तंज करते हुए रविवार को कहा कि सरकार उनके शासनकाल में बनवाये गये लखनऊ—आगरा एक्सप्रेसवे का नाम बदलकर अमृत एक्सप्रेसवे कर दे। 

यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति भवन स्थित 'मुगल गार्डन' का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' किये जाने के बारे में पूछने पर तंज करते हुए कहा, ''मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया। लखनऊ—आगरा एक्सप्रेसवे का भी नाम बदलकर अमृत एक्सप्रेसवे कर दो।’’ 

उन्होंने यह भी कहा, ''भाजपा वाले कहीं हमारा—आपका भी नाम बदलकर अमृत न रख दें।’’ सपा मुखिया ने कहा कि कन्नौज में समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा जो भी विकास कार्य कराया गया है उनका भी नाम अमृत मेडिकल कॉलेज, अमृत कैंसर अस्पताल, अमृत शौचालय कर दें। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सोची समझी साजिश है ताकि कोई महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मसलों पर उससे कोई सवाल न कर सके। गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन के मशहूर मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया है। अब इसे 'अमृत उद्यान' के नाम से जाना जाएगा। यादव जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले में मारे गए कन्नौज जिले के दो मजदूरों के परिवारों को मदद देने आए थे। 

उन्होंने पीड़ित परिवारों को एक—एक लाख रुपये दिये और आश्वासन दिया कि प्रदेश में जब उनकी सरकार आयेगी तो परिवार के एक—एक सदस्य को नौकरी दी जायेगी। सपा अध्यक्ष ने शनिवार को लखनऊ में मां पीताम्बरा पीठ में खुद को काले झंडे दिखाये जाने पर कहा, ''भाजपा के लोग अब यह तय करेंगे कि कौन मंदिर जाए और कौन मंदिर न जाए।'' 

(कॉपी न्यूज एजेंसी)

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया