लाइव न्यूज़ :

'जनप्रतिनिधि की आवाज न दबाई जाए, आपका अंकुश सत्तापक्ष पर भी..', लोकसभा स्पीकर से बोले अखिलेश यादव

By आकाश चौरसिया | Updated: June 26, 2024 12:10 IST

Lok Sabha Speaker Election: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपनी बात रखी। इसके साथ उन्होंने कहा कि इस बार का अंकुश सत्तापक्ष पर भी होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से अपने धन्यवाद भाषण में अपनी बात कहीसाथ ही उन्होंने बोला का इस बार का अंकुश सत्तापक्ष पर भी रहना चाहिएइतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज न दबाई जाए

Lok Sabha Speaker Election: समाजवादी पार्टी मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोबारा से बने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से धन्यवाद भाषण में बधाई देते हुए कहा कि आपका फर्ज बनता है कि किसी भी जनप्रतिनिधि की आवाज न दबाई जाए, आपका अंकुश सत्तापक्ष पर भी होना चाहिए। हालांकि, इस क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लोकसभा अध्यक्ष से बोलें कि विपक्ष आपको आपके काम में पूरा सहयोग करेगा और पूरा विश्वास है कि हमें भी बोलना का आप मौका देंगे। 

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "जिस पद पर आप बैठे हैं इससे बहुत गौरवशाली परंपराएं जुड़ी हुई हैं। लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में आप हर सासंद और हर दल को बराबरी का मौका और सम्मान देंगे। निष्पक्षता इस महान पद की महान जिम्मेदारी है।"

गौरतलब है कि स्पीकर के चुनाव के बाद नवनियुक्त सांसदों को धन्यवाद भाषण देने का मौका मिलता है, इस कड़ी में सभी नए सांसद अपनी-अपनी बात लोकसभा अध्यक्ष से संसद में कहते दिख रहे हैं। 

राहुल गांधी ने आगे कहा, "मैं आपके सफल चुनाव के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं कि आप दूसरी बार चुने गए हैं। मैं पूरे विपक्ष और भारत गठबंधन की ओर से आपको बधाई देना चाहता हूं। यह सदन भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और आप उस आवाज के अंतिम मध्यस्थ हैं। सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों की आवाज का प्रतिनिधित्व करता है और हम चाहेंगे कि सदन लगातार और अच्छे से चले। यह बहुत महत्वपूर्ण है कि विश्वास के आधार पर विपक्ष की आवाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।''

इस दौरान एक सुखद तस्वीर भी देखने को मिली जब सत्तापक्ष से पीएम नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी और साथ में संसदीय मंत्री किरण रिजिजू को एक साथ स्पीकर ओम बिड़ला को उनकी कुर्सी तक ले जाते हुए देखा गया। हालांकि, यह संसद और राज्यों की विधानसभा की एक मर्यादा भी है कि नवनियुक्त स्पीकर को सत्तापक्ष का नेता और विपक्ष का नेता हाथ पकड़कर उसकी कुर्सी तक छोड़कर आता है।

टॅग्स :संसदLok Sabha Speakerअखिलेश यादवकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos