लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव असम में 5 सीटों पर खड़ा करेंगे प्रत्याशी, पश्चिम बंगाल में भी नज़र, सपा को अगले दो वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने का लक्ष्य

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 9, 2026 16:32 IST

अखिलेश यादव का मानना है कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए यह सबसे अच्छा मौका है. वर्तमान में समाजवादी पार्टी लोकसभा में सीटों के लिहाज से देश में तीसरे स्थान पर है.

Open in App

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव अब सपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए असम और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों को खड़ा करेंगे. असम की पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को के नाम अखिलेश यादव ने फाइनल कर लिए हैं. जल्दी ही असम का दौरा कर अखिलेश यादव चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों का खुलासा करेंगे. जबकि पश्चिम बंगाल में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चर्चा करने के बाद अखिलेश यादव वहां चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार का नाम तय करेंगे. 

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा इसलिए नहीं मिला है 

अखिलेश यादव का मानना है कि सपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए यह सबसे अच्छा मौका है. वर्तमान में समाजवादी पार्टी लोकसभा में सीटों के लिहाज से देश में तीसरे स्थान पर है. समाजवादी पार्टी के पास 37 लोकसभा सांसद हैं. राज्यसभा में भी उसकी मौजूदगी है. उत्तर प्रदेश में वह प्रमुख विपक्षी दल है, लेकिन अन्य राज्यों में उसका पर्याप्त विस्तार न होने के कारण अभी उसका दर्जा राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त दल का ही है. समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय दर्जा पाने के लिए लोकसभा या विधानसभा चुनावों में न्यूनतम चार राज्यों में कुल वैध वोटों का कम से कम छह प्रतिशत वोट प्राप्त करना जरूरी है. 

इसके साथ ही लोकसभा में म से कम चार सीटें होनी चाहिए. अथवा पार्टी ने लोकसभा चुनावों में कम से कम तीन विभिन्न राज्यों से कुल सीटों का 2 प्रतिशत यानी 11 सीटें जीती हों.सपा के पास लोकसभा में इस मानक से कहीं ज्यादा सीटें पर हैं, पर यह सिर्फ यूपी में ही हैं. जबकि यूपी के बाहर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र में दो विधायक और गुजरात में एक विधायक चुनाव जीते हैं. परंतु राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए जो मानक तय हैं उससे अभी अभी पार्टी काफी दूर है. 

असम की इन सीटों पर खड़े करेंगे प्रत्याशी अब इस लक्ष्य को पाने के लिए अखिलेश यादव ने असम और पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. इसके तहत सपा असम के पांच मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी. असम में विधानसभा के  चुनाव इसी साल होने हैं. असम के विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव, डिंपल यादव और इकरा हसन आदि तमाम नेता चुनाव प्रचार करने भी जाएंगे ताकि पार्टी के प्रत्याशियों की जीत का माहौल बन सके. इसके बाद अखिलेश यादव पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चर्चा कर वहां भी चार से पांच सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेंगे. अखिलेश को उम्मीद है कि ममता बनर्जी उनके लिए सीट छोड़ेंगी. 

अखिलेश यादव की इस उम्मीद बीते लोकसभा चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी के लिए अखिलेश यादव द्वारा भदोही सीट छोड़ना था. फिलहाल अखिलेश यादव का यह मानना है कि अगले दो वर्षों में विभिन्न राज्यों में सपा के उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव जीता कर वह समाजवादी पार्टी को वह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने में सफल होंगे.  

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?