अखिलेश का PM मोदी पर हमला-अगर सपा-बसपा गठबंधन ‘महामिलावट’ तो 38 पार्टियों का भाजपा नीत गठबंधन क्या?

By भाषा | Published: April 16, 2019 06:41 AM2019-04-16T06:41:13+5:302019-04-16T09:11:13+5:30

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा—बसपा गठबंधन को 'महामिलावट' कहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि अगर दो दलों का गठबंधन ‘महामिलावट’ है तो 38 पार्टियों के भाजपा नीत गठबंधन को क्या कहा जाएगा।

akhilesh yadav targets pm narendra modi over his comment on sp bsp alliance | अखिलेश का PM मोदी पर हमला-अगर सपा-बसपा गठबंधन ‘महामिलावट’ तो 38 पार्टियों का भाजपा नीत गठबंधन क्या?

अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

 सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा—बसपा गठबंधन को 'महामिलावट' कहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि अगर दो दलों का गठबंधन ‘महामिलावट’ है तो 38 पार्टियों के भाजपा नीत गठबंधन को क्या कहा जाएगा। अखिलेश ने एटा और मुरादाबाद में महागठबंधन के प्रत्याशियों क्रमश: कुंवर देवेन्द्र सिंह यादव और एस.टी. हसन के समर्थन में जनसभाएं आयोजित कीं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बनने के बाद बहुत से राजनैतिक दलों की भाषा बदल गयी है।

अगर दो दलों (सपा-बसपा) का गठबंधन 'महामिलावट' है तो 38 दलों के भाजपा के गठबंधन को क्या कहा जाएगा? उन्होंने कहा कि पहले चरण में जो वोट पड़े हैं उसकी आवाज अभी तक सुनायी पड़ रही है। यह गठबंधन के पक्ष में है। हमारा गठबंधन महापरिवर्तन लायेगा। वह सामाजिक न्याय के साथ आजादी दिलाएगा। यह गठबंधन राजनैतिक रास्ता बनाने के साथ—साथ लोकतंत्र को मजबूत कर रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि किसानों की आय दोगुना होने का भाजपा का वादा हवा—हवाई साबित हुआ।

किसानों को तो पैदावार की लागत मूल्य तक नहीं मिल रहा है। भाजपा के दो करोड़ नौकरी देने का वादा झूठा साबित हुआ। नौजवानों के रोजगार मांगने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पकौड़ा बनाने की सलाह दे दी। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में नौकरियों की चोरी हो गयी, किसानों के खाद की बोरी से 5 किलो खाद चोरी हो गयी।

जीएसटी से छोटे व्यापारी बेहाल हैं, नोटबंदी, कालाधन, भ्रष्टाचार खत्म होने की बात झूठी साबित हो गयी। देश गरीबी, बेरोजगारी, बीमारी के मामले में दुनिया में आगे हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में जहर घोल रही है। वह देश को बर्बाद करना चाहती है इसलिए सरकार बनाना चाहती है। हम राष्ट्रहित में नयी सरकार और नया प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

Web Title: akhilesh yadav targets pm narendra modi over his comment on sp bsp alliance

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे