लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का योगी आदित्यनाथ पर हमला, बोले- 'यूपी गरीब राज्यों की सूची में आ गया मुख्यमंत्री जी, ‘विफलता प्रमाणपत्र’ की होर्डिंग आप लगवाएंगे या हम लगवा दें'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2022 19:50 IST

योगी आदित्यनाथ की मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में, उत्तर प्रदेश देश के सबसे ग़रीब राज्यों की सूची में आ गया है और यह इस सरकार की ‘विफलता का प्रमाणपत्र’ है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में यूपी देश के सबसे ग़रीब राज्यों की सूची में आ गया हैयूपी के ग़रीब राज्यों की सूची में आने का मतलब है कि यह सरकार की ‘विफलता का प्रमाणपत्र’ हैभाजपा सरकार यूपी की जनता को बताए कि ग़रीबों के नाम पर दिये गये फंड से कौन अमीर हुआ है

लखनऊ: योगी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताने की मुहिम में लगे हुए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव यूपी शासन की आलोचना करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीते कुछ समय से हमलावर रूख अख्तियार किये उत्तर प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाने वाले अखिलेश यादव विधानसभा से सड़क तक लगातार योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।

ट्विटर पर बेहद सक्रिय अखिलेश यादव रोजाना किसी न किसी मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ की मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। सपा प्रमुख ने ट्विटर पर हमले के क्रम में नया आरोप लगाते हुए कहा, "भाजपा सरकार में, उत्तर प्रदेश देश के सबसे ग़रीब राज्यों की सूची में आ गया है तो ये इस सरकार की ‘विफलता का प्रमाणपत्र’ है। भाजपा सरकार बताए कि ग़रीबों के नाम पर दिये गये फंड से कौन अमीर हुआ है। मुख्यमंत्री जी इस उपलब्धि का होर्डिंग आप लगवाएंगे या हम लगवा दें।"

सपा सुप्रीमो ने बीते शनिवार को भी ट्विटर पर यूपी विधानसभा सत्र से जुड़े दो वीडियो शेयर करते हुए भाजपा विधायकों द्वारा सदन में की जा रही हरकतों का पर्दाफाश किया था। अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा में सत्र के दौरान कथिततौर से एक भाजपा विधायक का विवादास्पद वीडियो जारी किया है, जिसमें वो गुटखे का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में विधायक महोदय मोबाइल पर ताश खेलते हुए नजर आ रहे थे।

गुटखा वाला वीडियो साझा करते हुए अखिलेश यादव ने कैप्शन में लिखा था, "'गुटखा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है!' शायद ये संदेश देने के लिए भाजपा के एक विधायक ने अपने ही एक विधायक जी का जो वीडियो जनहित में जारी किया है, उसके लिए उनको भी धन्यवाद! भाजपा आंतरिक सुधार की ओर अग्रसर है… और उसे इसकी बहुत ज़रूरत भी है।"

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि योगी सरकार में यूपी की जनता बेहाल है और भाजपा विधायक विधानसभा में सत्र के दौरान इस तरह से आनंद ले रहे हैं। इसके साथ ही सूबे में किसानों की बदहाली का आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश से या कुछ हिस्सों में सूखा पड़ने से जो भारी नुकसान किसानों को हुआ है, उसके लिए सरकार तुरंत मुआवज़ा घोषित करे। जब मुख्यमंत्री जी का अपना ही कार्यक्रम भारी वर्षा की वजह से रद्द हो गया तो उन्हें राहत देने के लिए और किस प्रमाण की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :अखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल