लाइव न्यूज़ :

एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 14:58 IST

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए अखिलेश ने समाजवादी पेंशन योजना को पुनर्जीवित करके महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये देने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देश्री शंकराचार्य चतुरंगिनी सभा का गठन भी किया।मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में उन्होंने यह घोषणा की।महिला मतदाताओं के महत्व को समझ रहे हैं। 

लखनऊः समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी को “लापता गैस” बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी कतारों को लेकर यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा। "सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज।"

बिहार विधानसभा चुनाव और उससे पहले महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महिला मतदाताओं के महत्व को समझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए अखिलेश ने समाजवादी पेंशन योजना को पुनर्जीवित करके महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये देने का वादा किया है। पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ लखनऊ में मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में उन्होंने यह घोषणा की। श्री शंकराचार्य चतुरंगिनी सभा का गठन भी किया।

आज लखनऊ में अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया। कहा कि जो एमओयू हुए हैं वो उन कंपनियों से हुए जिनका कोई आधार नहीं था। हिटलर के जमाने में एक प्रोपेगंडा मिनिस्टर होता था लेकिन भाजपा की सरकार में सब प्रोपेगंडा मिनिस्टर हैं। भाजपा सरकार में लाइन के सिवा मिला क्या है? ये जो परेशानी आ रही है इसकी तैयारी भाजपा न क्या की?

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि PDA से घबराए हुए हैं ये लोग। जो लोग AI का फुल फॉर्म नहीं जानते वो PDA को क्या समझेंगे। जितनी पीड़ा बढ़ेगी उतना PDA बढ़ता जाएगा। बीजेपी दुनिया में पहली पॉलिटिकल पार्टी होगी जो किसी की छवि खराब करने के लिए पैसे खर्च करती है। अगर दाना खत्म तो गाना खत्म। 

सम्राट अशोक की प्रतिमा रिवर फ्रंट पर लगाकर उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाने का काम करेंगे। हमारा यही स्टैंड है कि महिला आरक्षण हो लेकिन पिछड़े दलित आदिवासी महिलाओं को भी सम्मान मिले। समाजवादी पार्टी की पहले दिन से मांग है कि सभी जातियां गिनी जाएं और आबादी के हिसाब से उन्हें हक और सम्मान मिले। 

जहां समाजवादी पेंशन शुरू होगी, लैपटॉप मिलेगा, वहीं गरीब परिवारों को 40 हजार रुपए देने के लिए स्त्री समृद्धि योजना शुरू करने का काम होगा। सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज। भाजपा के पास कोई पाल नेता ही नहीं है इसलिए हमारी पार्टी की पाल नेता को गुमराह करके ले गए, बताओ FIR कहां लिखवाएं?"

टॅग्स :अखिलेश यादवलखनऊउत्तर प्रदेशBJP government of Uttar Pradeshउत्तर प्रदेश समाचारसमाजवादी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए