लाइव न्यूज़ :

यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिले अखिलेश यादव, कहा- योगी राज बन गया है जंगलराज

By भाषा | Updated: June 15, 2019 15:48 IST

अखिलेश ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल सपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्था पर ध्यान इंगित किया करते थे। हमने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वह (भाजपा) सरकार को जगायें और मौजूदा जंगलराज को नियंत्रित करने के निर्देश दें।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल सपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्था पर ध्यान इंगित किया करते थे।अखिलेश ने बताया कि उन्होंने रामपुर से सांसद आजम खां के खिलाफ प्रशासन द्वारा जानबूझ कर की जा रही कार्रवाई की ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया। 

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि वह सरकार को जगायें, जैसा वह उनकी (अखिलेश) सरकार के समय करते थे।

अखिलेश ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि राज्यपाल सपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्था पर ध्यान इंगित किया करते थे। हमने राज्यपाल से आग्रह किया है कि वह (भाजपा) सरकार को जगायें और मौजूदा जंगलराज को नियंत्रित करने के निर्देश दें।

अखिलेश ने पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के साथ मिलकर राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा और राज्य में लगातार गिर रही कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में हस्तक्षेप का आग्रह किया। अखिलेश ने कहा कि बार काउंसिल अध्यक्ष को उनके चैंबर में मार दिया जाता है। जेल में हत्या होती है... ये सब कैसे हो रहा है। राज्य सरकार जिम्मेदार है, जिसने अपराधियों को छूट दे रखी है।

महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर अखिलेश ने कहा कि जिन अपराधियों को जेल में होना चाहिए, वे खुलेआम घूम रहे हैं और अपराध कर रहे हैं। भाजपा शासन में बेटियों और महिलाओं के साथ जो हो रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ। महिलाओं के प्रति अपराध दिनों दिन बढ़ रहे हैं। यह शर्मनाक है लेकिन सरकार चुप बैठी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कानून-व्यवस्था को लेकर हाल में की गयी बैठक पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि लखनउ में कानून-व्यवस्था पर बैठक हो रही है और अपराधी उसी दिन अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों में पुलिस का जरा भी भय नहीं है। अखिलेश ने बताया कि उन्होंने रामपुर से सांसद आजम खां के खिलाफ प्रशासन द्वारा जानबूझ कर की जा रही कार्रवाई की ओर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया। 

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथकेशव प्रसाद मौर्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?