लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने कसा योगी आदित्यनाथ पर तंज, कहा- मुख्‍यमंत्री अपना वाहवाही वाला चश्मा उतारते तो लोगों का दर्द दिखाई देता

By भाषा | Updated: May 1, 2021 17:04 IST

Akhilesh Yadav lashes out at Yogi Adityanath: अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों को सबसे ज्यादा उपेक्षा और यातना का शिकार बनाया है और इनके चार वर्ष के कार्यकाल में किसान को हर स्तर पर परेशानी उठानी पड़ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा मुख्यालय से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए।उन्होंने सवाल उठाया कि इस संकट काल में कितनी मिलें चल रही हैं यह भाजपा सरकार को बताना चाहिए।

Akhilesh Yadav lashes out at Yogi Adityanath: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त होने पर बधाई देते हुए उन पर तंज किया कि अगर वह अपना वाहवाही वाला चश्‍मा उतार कर देखते तो उन्हें परेशान लोगों का दर्द दिखाई देता। 

सपा मुख्यालय से शनिवार को जारी बयान में यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं इसके लिए बधाई किन्तु दिक्कत यह है कि उन्होंने फिर अपना पुराना चश्मा पहन लिया है। उन्हें हर तरफ अमन चैन और सरकार की योजनाओं की धूम दिखाई देने लगी है।'' 

पूर्व मुख्यमंत्री ने योगी पर निशाना साधा कि वाहवाही वाला चश्मा उतर कर वह (योगी) देखते तो उन्हें जमीनी हकीकत में चारों तरफ हाहाकार और परेशान हाल लोगों के चेहरों पर दर्द दिखाई देता।'' उन्‍होंने कहा कि जब हालात इतने दर्दनाक हों तब मुख्यमंत्री का गेहूं खरीद और गन्ना पेराई संबंधी बयान जख्म को कुरेद देते हैं। 

कोरोना वायरस महामारी में कहां व्यापारिक गतिविधियां चल रही हैं, गेहूँ खरीद कई जिलों में बंद चल रही है, क्रय केंद्र खुल नहीं रहें हैं और जो खुले हैं खरीद के बजाय बोरियां कम होने, तौलमापक के खराब होने तथा भुगतान के लिए पैसा न होने के बहाने बना रहे हैं।'' यादव ने कहा, ''मुख्यमंत्री का नया एलान है कि जब तक खेतों में गन्ना रहेगा तब तक चीनी मिल चलेगी लेकिन यह एलान किसी हवाई कलाबाजी से कम नहीं है।'' 

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos