लाइव न्यूज़ :

इटावा में शौचालय हुए भगवा, अखिलेश यादव ने कहा- भगवा शौचालय धर्म का अपमान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 12, 2018 10:01 IST

इससे पहले लखनऊ स्थित हज हाउस की बाहरी दीवारों को भगवा रंगने को लेकर विवाद हुआ था।

Open in App

उत्तर प्रदेश में इमारतों के भगवा रंग में रंगने का सिलसिला थमता नज़र नहीं आ रहा है। ताजा मामला प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में 100 से ज्यादा सरकारी शौचालयों को केसरिया रंग में रंगने का है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि करीब 350 शौचालयों को भगवा रंगा गया है। इससे पहले यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित हज हाउस की बाहरी दीवारों, कुछ पुलिस थानों और सचिवालय को केसरिया रंग में रंगने का मामला मीडिया में उछला था। हालांकि हज हाउस की दीवारों को मीडिया में खबर आने के बाद रातोंरात वापस पुराने रंग में रंग दिया गया था।

इटावा में शौचालयों के भगवा रंग में रंगे जाने पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "भगवा वाले बाथरूम में कोई जाएगा तो सोचो किसका अपमान होगा...इसने धर्म का भी अपमान किया है...बताओ भगवा कर दिया...ये धर्म का अपमान करने वाली सरकार है।"

अखिलेश यादव ने आगे कहा, "उन्होंने पहले शौचालयों का नाम इज्जतघर रखा, और अब उस इज्जत पर रंग पोत रहे हैं।" अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार लोगों की भलाई के लिए काम करने के बजाय ध्यान बंटाने वाले कामों में व्यस्त है।

अमृतपुर के बसरेहर गांव में स्थित इन शौचालयों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत रंगवाया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार करीब 100 शौचालयों को भगवा रंगवाया गया है। हालांकि ग्राम पंचायत इस फैसले के पीछे किसी तरह के राजनीतिक दबाव से इनकार किया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथअखिलेश यादवबीजेपीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर