अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदः एबीवीपी के नए अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, वीरेंद्र सिंह सोलंकी होंगे महासचिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 20:43 IST2025-11-12T20:41:51+5:302025-11-12T20:43:16+5:30

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad: एमबीबीएस डिग्री धारक और इंदौर के ‘श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (एसएआईएमएस) से एमडी की पढ़ाई कर रहे वीरेंद्र सिंह सोलंकी को फिर से एबीवीपी का राष्ट्रीय महासचिव चुना गया है।

Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Raghuraj Kishore Tiwari new president ABVP Virendra Singh Solanki general secretary | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदः एबीवीपी के नए अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, वीरेंद्र सिंह सोलंकी होंगे महासचिव

file photo

Highlightsराष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक पूरी हो गई।एबीवीपी के मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय से परिणामों की घोषणा की गई।संगठन ने कहा कि तिवारी 1987 से एबीवीपी से जुड़े हुए हैं।

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में कृषि विज्ञान विभाग के प्रोफेसर रघुराज किशोर तिवारी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की युवा शाखा ने बुधवार को यह जानकारी दी। एमबीबीएस डिग्री धारक और इंदौर के ‘श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (एसएआईएमएस) से एमडी की पढ़ाई कर रहे वीरेंद्र सिंह सोलंकी को फिर से एबीवीपी का राष्ट्रीय महासचिव चुना गया है।

एबीवीपी ने एक बयान में कहा, ‘‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक पूरी हो गई और एबीवीपी के मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय से परिणामों की घोषणा की गई।’’ इसमें कहा गया, ‘‘रघुराज किशोर तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए और डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी फिर से एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव चुने गए हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘दोनों 28 से 30 नवंबर तक उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित होने वाले 71वें एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।’’ एवीबीपी ने कहा कि रीवा के रहने वाले तिवारी ने जबलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में पीएचडी की है। वर्तमान में, तिवारी उसी विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में कृषि विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। संगठन ने कहा कि तिवारी 1987 से एबीवीपी से जुड़े हुए हैं।

Web Title: Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Raghuraj Kishore Tiwari new president ABVP Virendra Singh Solanki general secretary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे