लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने आकाश विजयवर्गीय मामले को बताया वर्चस्व की लड़ाई, महापौर मालिनी गौड़ का नाम लाया सामने

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 27, 2019 06:01 IST

कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भाजपा महापौर मालिनी गौड़ को सीधी चुनौती देते हुए आज सरे राह निगमकर्मियों की पिटाई की. उन्होंने कहा कि बुनियादी रूप से यह जनहित की नहीं, राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई है.

Open in App
ठळक मुद्देनरेन्द्र सलूजा ने कहा कि विधायक शांत मध्यप्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं. बुनियादी रूप से यह जनहित की नहीं, राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई है.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम कर्मचारियों, अधिकारियों की बैट से की पिटाई की कांग्रेस ने निंदा की है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि विधायक शांत मध्यप्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं. वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है कि वे जिस तरह से भोपाल में घटित घटनाओं को लेकर धरने पर बैठे थे, उसी तरह अब केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के पुत्र और विजयवर्गीय के पुत्र द्वारा की गई मारपीट के विरोध में धरने पर बैठे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि आज इंदौर में निगम मुख्यालय के पास गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान को तोड़ने गई निगम अधिकारियों की टीम पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक पुत्र आकाश विजयवर्गीय और उनके समर्थकों द्वारा जिस प्रकार से खुलेआम जानलेवा हमला किया गया. उनकी सार्वजनिक रुप से बेट से पिटाई की गई, वह बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है. ऐसा लग रहा है कि शांत मध्यप्रदेश को यह लोग पश्चिम बंगाल बनाना चाहते हैं.

सलूजा ने कहा कि विधायक व उनके समर्थकों द्वारा जिस प्रकार से कानून हाथ में लेने का प्रयास किया गया है, निश्चित तौर पर वह बेहद आपत्तिजनक है. उन्होंने कहा कि भोपाल के बैरागढ़ की घटना पर व कानून व्यवस्था को लेकर मुखर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान व भाजपा को इंदौर आकर निगम अधिकारियों व कर्मचारियों की जानमाल की रक्षा के लिए व कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली इस घटना के लिए तत्काल धरना देना चाहिए.

नैतिकता का परिचय 

सलूजा ने कहा कि देखना होगा शिवराज सिंह व भाजपा, गोटेगांव के भाजपा के केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल व पूर्व मंत्री जालम पटेल के पुत्रों की गुंडागर्दी की घटना व हरदा के भाजपा विधायक कमल पटेल के पुत्र की गुंडागर्दी की घटना की तरह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के पुत्र की इस गुंडागर्दी की घटना पर भी मौन रहती है या सड़कों पर आकर नैतिकता का परिचय देते हुए इस शर्मनाक घटना का विरोध करती है.

जनहित की नहीं वर्चस्व की है लड़ाई

मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा एवं उपाध्यक्ष अभय दुबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि इंदौर में आज विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगमकर्मियों की पिटाई करना बेहद निंदनीय है. उन्होंने कहा कि भाजपा महापौर मालिनी गौड़ और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की लंबे समय से चली आ रही राजनैतिक मतभिन्नता अब चरम पर है और हिंसक हो चली है. कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भाजपा महापौर मालिनी गौड़ को सीधी चुनौती देते हुए आज सरे राह निगमकर्मियों की पिटाई की. उन्होंने कहा कि बुनियादी रूप से यह जनहित की नहीं, राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई है.

टॅग्स :कैलाश विजयवर्गीयशिवराज सिंह चौहानकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील