आकाश त्रिपाठी बने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त

By भाषा | Published: April 12, 2021 10:33 PM2021-04-12T22:33:36+5:302021-04-12T22:33:36+5:30

Akash Tripathi becomes health services commissioner of Madhya Pradesh | आकाश त्रिपाठी बने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त

आकाश त्रिपाठी बने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त

भोपाल7

भोपाल, 12 अप्रैल मध्य प्रदेश में कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच राज्य सरकार ने आकाश त्रिपाठी को मध्य प्रदेश का नया स्वास्थ्य सेवाएँ आयुक्त बनाया है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि आदेश के अनुसार डॉ. संजय गोयल के स्थान पर आकाश त्रिपाठी को मध्य प्रदेश का स्वास्थ्य सेवाएँ आयुक्त एवं पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, त्रिपाठी प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड, जबलपुर तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वर्तमान में वह इन पदों की जिम्मेदारी देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वहीं, डॉ. संजय गोयल को सचिव, मध्यप्रदेश शासन बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Akash Tripathi becomes health services commissioner of Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे