लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी को उपहार में मिले स्वर्ण मंदिर मॉडल की नीलामी पर भड़का अकाली दल, बताया अपमानजनक

By अंजली चौहान | Updated: October 26, 2023 08:43 IST

स्वर्ण मंदिर का मॉडल पीएम मोदी को मिले उपहारों की पांचवीं ई-नीलामी का हिस्सा है और इस महीने की शुरुआत में शुरू हुई थी।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उपहार में मिली चीजों की निलामी हो रही है। इस निलामी पर आपत्ति जताते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर बादल ने आपत्ति जताई है। अकाली दल नेता ने कहा कि यह अकाल पुरख और गुरु साहिबों के उपहार और आशीर्वाद का पवित्र प्रतीक है और इसकी नीलामी की जाएगी, घोर अपमानजनक। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इससे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाएं भी आहत होंगी।"

गौरतलब है कि पीएम मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी अभियान 2 अक्टूबर को शुरू हुआ और 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी पांचवीं किस्त के हिस्से के रूप में, केंद्र ने 900 से अधिक स्मृति चिन्हों में स्वर्ण मंदिर के मॉडल को सूचीबद्ध किया। नीलामी से प्राप्त धनराशि सरकार की 'नमामि गंगे' पहल में जाएगी, जिसका उद्देश्य गंगा नदी को पुनर्जीवित करना है।

स्वर्ण मंदिर मॉडल के अलावा पीएम के अन्य उपहारों की भी निलामी की जा रही है जिसमें, भगवान लक्ष्मी नारायण विट्ठल और देवी रुक्मिणी की एक मूर्ति, गुजरात के सूर्य मंदिर की प्रतिकृतियां, चित्तौड़गढ़ का विजय स्तंभ और प्रसिद्ध कलाकार परेश मैती द्वारा चित्रित बनारस घाट की एक पेंटिंग शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीAkali DalGolden TempleBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?